Last Updated: November 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kuber : इस तारीख को आएगा ‘कुबेर’ से Rashmika Mandanna का पहला लुक

July 3, 2024

Kuber : इस तारीख को आएगा ‘कुबेर’ से Rashmika Mandanna का पहला लुक

मुंबई : राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता शेखर कम्मुला द्वारा निर्देशित बहुप्रतीक्षित सामाजिक ड्रामा, ‘शेखर कम्मुला की कुबेर’ को सबसे प्रतीक्षित आगामी पैन इंडिया फिल्मों में से एक माना जा रहा है। आज रात इंटरनेट पर धूम मचाते हुए, फिल्म से रश्मिका मंदाना के ऑफिशियल पहले लुक की झलक सामने आई, जिसने इस महान कृति के लिए प्रत्याशा को बढ़ा दिया।

जबकि ऑफिशियल लुक 5 जुलाई 2024 को जारी किया जाएगा, निर्माताओं द्वारा जारी किए गए पोस्टर में रश्मिका के किरदार को गुलाबी सूट पहने और अपने पीछे एक सूटकेस खींचते हुए दिखाई गयी है, जो एक सुनसान जगह लगती है। नए पोस्टर के रिलीज़ होने से दर्शकों के बीच पूरा लुक देखने के लिए काफी उत्साह है। इससे पहले, शेखर कम्मुला की कुबेर से अभिनेता धनुष और राजा नागार्जुन अक्किनेनी के पहले लुक भी सामने आए थे, जिन्हें देशभर के दर्शकों से उत्साहजनक प्रतिक्रियाएं मिली थीं।

शेखर कम्मुला की ‘कुबेर’ में धनुष, राजा नागार्जुन अक्किनेनी, रश्मिका मंदाना और जिम सर्भ जैसे कलाकारों की टोली है। फिल्म का निर्माण श्री वेंकटेश्वर सिनेमा एलएलपी और एमिगोस क्रिएशंस प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले सुनील नारंग और पुष्कर राम मोहन राव ने मिलकर किया है। ‘शेखर कम्मुला की कुबेर’ एक पैन इंडिया फिल्म है, जिसे तमिल और तेलुगु में एक साथ शूट किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें