Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

पहले भीषण गर्मी, फिर भारी बारिश और अब बाढ़ ने मचाई तबाही…32 लोग लापता, 170 से अधिक…

July 4, 2024

पहले भीषण गर्मी, फिर भारी बारिश और अब बाढ़ ने मचाई तबाही…32 लोग लापता, 170 से अधिक…

साओ पाउलो : दक्षिणी ब्राजील के रियो ग्रांडे डो सुल राज्य में कई हफ्ते से बाढ़ का कहर जारी है। यहां पर बाढ़ से कम से कम 180 लोगों की मौत हो गई है और 32 लोग लापता बताए जा रहे हैं। एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, रियो ग्रांडे डो सुल में 29 अप्रैल को मूसलाधार बारिश शुरू हुई और कई दिनों तक जारी रही। इसके कारण पूरे राज्य के शहर जलमग्न हो गए। जून के मध्य में बाढ़ कम होने के बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू हुआ।

एजेंसी ने एक रिपोर्ट में कहा कि खराब मौसम के कारण राज्य की राजधानी पोटरे एलेग्रे समेत 478 शहरों के लगभग 2,398,255 निवासी प्रभावित हुए हैं। साथ ही 450,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

सामाजिक संचार सचिव पाउलो पिमेन्टा के मुताबिक, ब्राजील सरकार ने रियो ग्रांडे डो सुल के पुनर्नर्मिाण के लिए 85.7 बिलियन रियल (लगभग 15.4 बिलियन डॉलर) आवंटित किए हैं। उरुग्वे और अर्जेंटीना की सीमा पर स्थित कृषि प्रधान राज्य रियो ग्रांडे डो सुल को इस आपदा से रिकॉर्ड आर्थकि नुकसान हुआ है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें