Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

दर्दनाक हादसा : कुएं में जहरीला गैस का रिसाव, 5 लोगों की…

July 5, 2024

दर्दनाक हादसा : कुएं में जहरीला गैस का रिसाव, 5 लोगों की…

रायपुर : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में शुक्रवार को कुएं में कथित तौर पर जहरीली गैस के रिसाव के कारण पांच लोगों की मौत हो गई है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत किकिरदा गांव की है।बिलासपुर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक संजीव शुक्ला ने बताया कि ग्रामीणों के मुताबिक रामचंद्र जायसवाल के कुएं में लकड़ी का टुकड़ा गिर गया था, जिसे निकालने के लिए वह कुएं में उतरे लेकिन बाहर नहीं निकल सके।

शुक्ला ने बताया कि परिजनों ने पड़ोस के पटेल और चंद्रा परिवार से मदद मांगी, जिसके बाद रमेश पटेल, जितेंद्र पटेल, राजेंद्र पटेल और टिकेश्वर चंद्रा भी कुएं में उतर गये लेकिन वे भी बाहर नहीं निकल सके। अधिकारी ने बताया कि परिवार के सदस्यों और अन्य ग्रामीणों से सूचना प्राप्त होने के बाद पुलिस दल को मौके पर भेजा गया।

उन्होंने बताया कि राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) को भी घटनास्थल पर भेजा गया है और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि आशंका है कि कुएं में जहरीली गैस के रिसाव के कारण उन सभी मौत हुई। जांच के बाद ही इस संबंध में अधिक जानकारी मिल सकेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें