Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिंदुओं का खून कब तक सड़कों पर बहेगा, पंजाब सरकार जबाब दे : राजेश केहर

July 6, 2024

हिंदुओं का खून कब तक सड़कों पर बहेगा, पंजाब सरकार जबाब दे : राजेश केहर

पटियाला: अखिल भारतीय हिन्दू सुरक्षा समिति व श्री हिन्दू तख्त प्रमुख राजेश केहर ने आज लुधियाना में शिवसेना नेता संदीप थापर पर भरे बजार मे कट्टरपंथियों द्वारा किए गए कातिलाना हमले की सख्त शब्दो में निंदा करते हुए पंजाब सरकार व पंजाब प्रशासन से पूछा है कि पंजाब में कब तक हिंदुओ का खून सड़कों पर बहाया जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार व पुलिस प्रशासन हिंदुओं की सुरक्षा करने में नाकाम रही है। पंजाब में सरेआम भरे बाजारों में हिंदुओं का खून बहाया जा रहा है और पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बनकर सब देख रहा है। उन्होंने कहा की पटियाला और अन्य जगहों पर इन निहंगों ने पहले भी पंजाब पुलिस के जवानों पर इसी तरह हमले किए।

पटियाला में तो पुलिस मुलाजिम का तलवार से हाथ ही काट दिया था। अगर समय रहते पंजाब सरकार व पंजाब पुलिस प्रशासन इस पर सख्त काíवाई करता तो इनके हौसले बुलंद नहीं होने थे। उन्होंने कहा कि जल्द पूरे पंजाब के हिन्दू संगठनों की बैठक करके मर रहे हिंदुओं को बचाने की रणनीति तैयार की जाएगी। इस अवसर पर उन्होंने संदीप थापर पर हमला करने वाले आरोपियों का सुराग देने वालो को हिन्दू सुरक्षा समिति श्री हिन्दू तख्त 50,000 रुपए नकद ईनाम दिए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ये सूचना उनके निजी नंबर 9316101268 पर देने वाला ही ईनाम का हकदार होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें