Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारी बारिश बनी आफत… मकान का गिरा छज्जा, तीन भाई-बहनों की…

July 6, 2024

भारी बारिश बनी आफत… मकान का गिरा छज्जा, तीन भाई-बहनों की…

फरीदाबादः हरियाणा के फरीदाबाद जिले में सीकरी गांव में एक मकान का छज्ज गिरने से तीन भाई-बहनों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी हैं। पुलिस ने बताया कि वे तीनों छज्जे के नीचे बैठे थे, छज्ज जजर्र था और बारिश होने से ढह गया। उसने बताया कि मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। मकान की हालत खराब होने के बावजूद उसने मकान किराए पर दिया था।

पुलिस के अनुसार, तीन भाई-बहनों की पहचान आकाश (10), मुस्कान (8) और आदिल (6) के रूप में हुई है। वह शुक्रवार देर शाम छज्जे के नीचे बैठे थे। उसने बताया कि इलाके में देर शाम बारिश हुई थी और इसी कारण छज्ज ढह गया। पुलिस ने बताया कि इलाके के लोग बच्चों को बचाने के लिए भागे, लेकिन छज्ज गिरने से वहां बहुत सारा मलबा इकट्ठा हो गया था और बच्चे उसके नीचे दब गए थे। इसके बाद मलबा हटाकर बच्चों को बाहर निकाला गया और उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि बच्चों के पिता धर्मेंद्र कुमार ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है। सेक्टर 58 पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) के तहत मकान मालिक के खिलाफ शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह परिवार बिहार के शेखपुरा से है। फरीदाबाद के सेक्टर 58 पुलिस थाने के प्रभारी कृष्ण कुमार ने कहा, कि मकान मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और हम उसे पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। पोस्टमार्टम कराने के बाद आज शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें