Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab and Sindh Bank ने बनाई चालू वित्त वर्ष में 100 नई शाखाएं खोलने की योजना

July 7, 2024

Punjab and Sindh Bank ने बनाई चालू वित्त वर्ष में 100 नई शाखाएं खोलने की योजना

 

नयी दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब एंड सिंध बैंक ने चालू वित्त वर्ष में देशभर में 100 नई शाखाएं खोलने की योजना बनाई है। इस दौरान बैंक की अपने नेटवर्क में 100 नए एटीएम जोड़ने की भी योजना है। पंजाब एंड सिंध बैंक के प्रबंध निदेशक स्वरूप कुमार साहा ने कहा, ह्लसौ शाखाओं के जुड़ने से 2024-25 के अंत तक बैंक की शाखाओं की कुल संख्या 1,665 तक पहुंच जाएगी और एटीएम की संख्या भी 1,135 हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि बैंक शाखा विस्तार पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखेगा और उत्तरी क्षेत्र के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी नई शाखाएं खोली जाएंगी। उन्होंने कहा कि बैंक का बैंकिंग प्रतिनिधि (बीसी) के माध्यम से अपनी पहुंच बढ़ाने का भी विचार है। उन्होंने कहा कि बैंक की योजना चालू वित्त वर्ष के दौरान अपने बीसी नेटवर्क को दोगुना करने की है।

उन्होंने कहा कि बैंक इस नेटवर्क को वर्तमान के 1,700 से बढ़ाकर चालू वित्त वर्ष (2024-25) के अंत तक 4,000 तक करने का प्रयास कर रहा है। साहा ने कहा कि बैंक ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाने के लिए अधिक उत्पादों और प्रक्रियाओं को अनुकूलित करने पर काम कर रहा है।

ये भी पढ़ें: इंडिगो पर यूबीएस का रुख नरम, रेटिंग और टारगेट प्राइस कम

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें