Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

यमुनानगर में 270 ग्राम हेरोइन के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, मामले की जांच में जुटी पुलिस

July 8, 2024

यमुनानगर में 270 ग्राम हेरोइन के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, मामले की जांच में जुटी पुलिस

यमुनानगर: जिले के फर्कपुर पुलिस ने 7 लाख रुपये कीमत की 270 ग्राम हेरोइन पकड़ी है। मामले में तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिन्हें कोर्ट में पेश कर 5 दिन के रिमांड पर लिया जाएगा फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना प्रभारी जनक राज ने बताया कि आरोपी साहिल पर 2023 में नशा तस्करी का एक मामला दर्ज है और जो कोर्ट में विचाराधीन है और वो फरवरी में जमानत पर बाहर आया आते ही फिर से नशे की तस्करी शुरू कर दी।

आरोपी उतर प्रदेश से नशीले पदार्थ लेकर आए और ट्रेन के माध्यम से यमुनानगर पहुंचे उसके बाद बाइक पर सवार होकर गांव में जा रहे थे। आरोपी साहिल के बैग से नशीले पदार्थ बरामद हुए हैं। आरोपी अपने गांव के आसपास नशा बेचते थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें