Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

मशहूर पाकिस्तानी एक्टर तौकीर नासिर ने शाहरुख़ खान और करण जोहर पर उनका रोल कॉपी करने के लगाए आरोप

July 9, 2024

मशहूर पाकिस्तानी एक्टर तौकीर नासिर ने शाहरुख़ खान और करण जोहर पर उनका रोल कॉपी करने के लगाए आरोप

Shahrukh Khan Movie: शाहरुख खान और करण जौहर ने साथ में कई सारी फिल्मों में काम किया है। इस जोड़ी ने ‘कुछ कुछ होता है’, ‘कल हो ना हो’ और ‘माय नेम इज़ खान’ जैसी कई हिट फिल्में दी हैं। इन्ही में से एक फिल्म है ‘कभी अलविदा ना कहना’। ये फिल्म 2006 में रिलीज हुई थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास छाप नहीं छोड़ पाई। फिल्म फ्लॉप हो गई थी।

इस फिल्म में शाहरुख खान ने देव सारन का किरदार निभाया है। अब पाकिस्तान के एक्टर ने दावा किया है कि शाहरुख ने उनका ये रोल कॉपी किया है। पाकिस्तानी एक्टर तौकीर नासिर का आरोप है कि इस फिल्म में शाहरुख का जो रोल है वो पाकिस्तानी सीरियल परवाज में उनके रोल जैसा है।

पाकिस्तानी एक्टर का दावा
अभिनेता तौकीर नासिर ने यूट्यूब चैनल जबरदस्त विद वसी शाह से बात करते हुए कहा कि इस रोल के लिए करण जौहर ने उन्हें कोई श्रेय भी नहीं दिया था। उन्होंने कहा- “एक फिल्म है जो शाहरुख खान ने मेरी की है। परवेज ड्रामा का सारा कैरेक्टर उन्होंने वैसा ही किया। जिसकी मैं तारीफ भी करता हूं… लेकिन उसको क्रेडिट भी देना चाहिए था। खासकर करण जौहर को देना चाहिए था।” बता दें, करण जौहर ने कभी अलविदा ना कहना फिल्म का निर्देशन किया है।

‘कॉपी किया रोल’
तौकीर ने आगे कहा- “उसमें बकायदा लंगड़ा कैरेक्टर है और वो ही दायां पैर, उसी तरीके से रोल कॉम्प्लैक्स था। एक कॉम्प्लैक्स यंग लड़का जिसके पास दो ऑप्शन थे। एक जो उसको पसंद है और दूसरा जो उसको पसंद करता है। ये किरदार जो ना उसको बयां कर सकता है और ना इसको मना कर सका। कभी अलविदा ना कहना में थोड़ा फिल्मी तरीके से दिखाया गया है। लेकिन वो सारी फील वही है। इसके लिए वे एक बार मुझे एक्नॉलेज करें, इतना तो बनता है।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें