Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘Alpha’ के लिए Alia Bhatt ने ली चार महीने की कड़ी ट्रेनिंग

July 11, 2024

‘Alpha’ के लिए Alia Bhatt ने ली चार महीने की कड़ी ट्रेनिंग

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी आने वाली फिल्म अल्फा के लिए चार महीने की कड़ी ट्रेनिंग ली है। आलिया भट्ट जल्द ही वाईआरएफ की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ में नजर आएंगी। आलिया ने स्पाई यूनिवर्स फिल्म ‘अल्फा’ की शूटिंग 05 जुलाई से शुरू कर दी है। आलिया ने ‘अल्फा’ में पहले से भी कहीं ज्यादा फिट और हॉट लगने के लिए चार महीने की कड़ी ट्रेनिंग ली है, जिससे वह इस फिल्म में सबसे अलग और पहले से भी कहीं ज्यादा फिट दिख सकें।

शिव रवैल द्वारा निर्देशित एक्शन-थ्रिलर अल्फा में आलिया भट्ट के साथ शरवरी वाघ भी नजर आएंगी। आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित फिल्म ‘अल्फा’ की शूटिंग लगातार चल रही है। स्पाई यूनिवर्स फिल्म ‘अल्फा’ में आलिया एक सुपर-एजेंट की भूमिका निभाती नजर आएंगी। ‘अल्फा’ में आलिया को पहले कभी न देखे गए अवतार में पेश किया जाएगा। इस फिल्म में आलिया के पास पांच से छह धमाकेदार एक्शन सीक्वेंस हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें