Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sonakshi की ‘ककुड़ा’ से लेकर Vijay Sethupathi की ‘महाराजा’ तक, इस week फुल Entertain करेंगी ये फिल्में-सीरीज

July 11, 2024

Sonakshi की ‘ककुड़ा’ से लेकर Vijay Sethupathi की ‘महाराजा’ तक, इस week फुल Entertain करेंगी ये फिल्में-सीरीज

नई दिल्ली : ओटीटी प्लेटफॉर्म एक बार फिर बेहतरीन फिल्में और सीरीज लेकर आ गया है। इस बार बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की सुपरनैचुरल कॉमेडी फिल्म ‘काकुड़ा’, विजय सेतुपति की एक्शन थ्रिलर ‘महाराजा’ और भी कई कई फिल्में-सीरीज आपका फुल एंटरटेनमेंट करेंगी।

इस हफ्ते ध्यान खींचने वाले पांच टाइटल्स की लिस्ट यह है-

‘वैनिश्ड इनटू द नाइट’: रेनाटो डी मारिया द्वारा निर्देशित इस फिल्म में एनाबेले वालिस, रिकार्डो स्कैमर्सयिो और मासिमिलियानो गैलो लीड रोल में हैं। इसकी कहानी पैटक्सी अमेजकुआ, एलेजो फ्Þलाह और लुका इंफासेली ने मिलकर लिखी हैं।

फिल्म में एलेना एक अमेरिकी साइकेट्रिस्ट है, जो पति पिएत्रो के साथ रहने के लिए इटली के पुगलिया आती है। उसका अतीत काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। वह मैसेरिया के एक फार्महाउस को होटल में बदलना चाहती हैं, लेकिन चीजें ठीक न होने की वजह से पिएत्रो और एलेना के बीच तलाक की नौबत तक आ जाती हैं।

यह फिल्म 11 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।

‘ककुड़ा’: हॉरर कॉमेडी ‘काकुडा’ में रितेश देशमुख, सोनाक्षी सिन्हा, आसिफ खान और साकिब सलीम ने लीड किरदार निभाए हैं। यह फिल्म हंसी मजाक और रोमांच से भरपूर है। फिल्म की कहानी शापित गांव रटोडी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें कई सुपरनेचुरल घटनाएं होती हैं जो होश उड़ा देंगी।

आदित्य सरपोतदार के निर्देशन और रोनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मित यह फिल्म 12 जुलाई को जी5 पर रिलीज होगी।

‘महाराज’: तमिल भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म का डायरेक्शन निथिलन स्वामीनाथन ने किया है। फिल्म में विजय सेतुपति लीड रोल में हैं। इसमें अनुराग कश्यप, सचाना नामीदास, ममता मोहनदास, नटराजन सुब्रमण्यम, अभिरामी, अरुलदोस, मुनीशकांत, मणिकंदन, सिंगमपुली और भारतीराजा भी अहम किरदार में हैं।

फिल्म एक नाई के इर्द-गिर्द घूमती है। जिसकी पूरी दुनिया उसकी बेटी है। एक दिन वह पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत करता है कि घर में डकैती के दौरान तीन लोगों ने उस पर हमला किया है और उसकी बेटी के बचाने वाली ‘लक्ष्मी’ की चोरी हो गई है। अब ये लक्ष्मी क्या है! ये जानने के लिए फिल्म को ओटीटी पर देखें।

यह फिल्म 12 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीम

‘एक्सप्लोडिंग किटेंस’: सबसे ज्यादा बिकने वाले कार्ड गेम पर आधारित, यह शो रनर शेन कोसाकोव्स्की और मैथ्यू इनमैन की एक एनिमेटेड कॉमेडी सीरीज है।
इस सीरीज के कार्यकारी निर्माता बैंडेरा एंटरटेनमेंट के माइक जज, ग्रेग डेनियल और डस्टिन डेविस, चेर्ननि एंटरटेनमेंट ग्रुप के पीटर चेर्ननि और जेनो टॉपिंग और एक्सप्लोडिंग किटेंस फ्रैंचाइजी के कार्यकारी निर्माता और निर्माता एलन ली और द ओटमील के इनमैन भी हैं। वॉयस कास्ट टॉम एलिस, सशीर जमाटा, सूजी नाकामुरा, मार्क प्रोक्स, एली माकी और केनी येट्स हैं।

यह सीरीज 12 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीम

‘यारा गैम्बिरासियो केस: बियॉन्ड रीजनेबल डाउट’: यह यारा गैम्बिरासियो की दुखद कहानी को पेश करता है, जो नवंबर 2010 में एक शाम ब्रेम्बेट डि सोप्रा (बीजी) में गायब हो गई थी। वह सिर्फ 13 साल की थी।सीरीज के पांच एपिसोड है। यह 16 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें