Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी टीम इंडिया

July 12, 2024

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी टीम इंडिया

नई दिल्ली: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। जानकारी के अनुसार टीम इंडिया पाकिस्तान नहीं जाएगी और बीसीसीआई टूर्नामैंट को हाइब्रिड मॉडल के तहत कराने की पेशकश आईसीसी के सामने रखेगा। सूत्रों के अनुसार चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी दुबई या श्रीलंका को सौंपी जा सकती है। पाकिस्तान ने आईसीसी को जो ड्राफ्ट शैड्यूल सौंपा है, जिसमें भारत के सभी मैच लाहौर में रखे गए हैं। आईसीसी टूर्नामैंट में हिस्सा लेने वाली 8 टीमों के बोर्ड से सहमति लेने के बाद ही इस शैड्यूल को स्वीकार करेगा, हालांकि टीम इंडिया के पाकिस्तान जाने को लेकर बीसीसीआई ने अब तक खुलकर बात नहीं की है लेकिन बीसीसीआई ने पहले भी खिलाड़ियों की सुरक्षा का हवाला देते हुए पाकिस्तान में कोई भी मैच खेलने से साफ इनकार किया था।

बीसीसीआई की ओर से भारत की यात्र के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इस पूरे मामले से जुड़े एक सूत्र ने कहा कि ऐसी स्थिति में हाइब्रिड मॉडल पर काम किया जा रहा है और जल्द इस बात का हल निकाला जाएगा, लेकिन एक बात तय है कि भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं जाएगी। भारत एशिया कप की तरह यूएई या श्रीलंका में अपने मैच खेल सकता है, हालांकि आईसीसी का अंतिम फैसला आना अभी बाकी है। भारत और पाकिस्तान के बीच 2012 के बाद से कोई द्विपक्षीय क्रिकेट दौरा नहीं हुआ है। पाकिस्तान की टीम 2023 एकदिवसीय विश्व कप के लिए भारत आई थी। बीसीसीआई हमेशा से कहता रहा है कि टीम पाकिस्तान तभी जाएगी जब केंद्र सरकार इसकी अनुमति देगी। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन 19 फरवरी से 9 मार्च तक पाकिस्तान में किया जाना है। इसमें मेजबान पाकिस्तान के अलावा 7 देश भाग लेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें