Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Mirzapur season 3 रिकॉर्ड ब्रेकिंग सफलता के साथ बना Prime Video पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो

July 12, 2024

Mirzapur season 3 रिकॉर्ड ब्रेकिंग सफलता के साथ बना Prime Video पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो

मुंबई : अपने पिछले सीजन की सफलता के आधार पर, पॉपुलर सीरीज मिर्जापुर ने अपने तीसरे सीजन के साथ नई ऊँचाइयों को छुआ है, जो लोकल और ग्लोबल स्तर पर हिट बन गई है। इस रॉ और इंटेंस क्राइम ड्रामा ने इंडिया में प्राइम वीडियो के इतिहास में अपने लॉन्च वीकेंड पर सबसे ज़्यादा देखे जाने वाले शो के रूप में रिकॉर्ड बनाया है। शो ने ग्लोबल सक्सेस हासिल किया है, दरअसल शो ने लॉन्च के वीकेंड पर इंडिया, अमेरिका, यूके, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, यूएई, सिंगापुर और मलेशिया सहित 85 से ज्यादा देशों में ‘टॉप 10’ लिस्ट में ट्रेंड किया है। बता दें कि मिर्ज़ापुर सीज़न 3 की सफलता के बाद, प्राइम वीडियो शो के सीजन 4 पर भी काम कर रहा है।

इस पॉपुलर सीरीज के तीसरे सीजन को इंडिया और दुनिया भर के व्यूअर्स ने अपना खूब प्यार दिया है। शो की दमदार स्टोरी टेलिंग, टॉप नोच सिनेमेटोग्राफी, हाई प्रोडक्शन वैल्यूज और जबरदस्त परफॉर्मेंस ने सभी को अपना दीवाना बनाया है। यह सीरीज प्राइम वीडियो पर लॉन्च वीकेंड के दौरान 180 से ज्यादा देशों और इंडिया के 98% पिन कोड में देखी गई है। इस उपलब्धि पर बात करते हुए प्राइम वीडियो के इंडिया ओरिजिनल्स हेड निखिल मधोक ने कहा, कि “यह एक हैट्रिक है! जबरदस्त तरीके से पॉपुलर मिर्ज़ापुर फ्रैंचाइजी का तीसरा सीजन अपने लॉन्च वीकेंड पर प्राइम वीडियो इंडिया पर सबसे ज़्यादा देखा जाने वाला शो बन गया है, जिसने सीजन 2 सहित सभी पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

यह सफलता दर्शाती है कि दर्शक शो के किरदारों से कितना जुड़ाव महसूस करते हैं। यह लोकप्रिय संस्कृति और रोज़मर्रा की बातचीत का एक अहम हिस्सा बन गया है।” निखिल मधोक आगे कहते हैं, कि “हम इस बड़ी सफलता को उन फैंस के साथ शेयर करने के लिए उत्साहित हैं जिन्होंने इस सीरीज को इतना आइकॉनिक और पसंदीदा बनाया है। एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट के साथ हमारी मजबूत साझेदारी और कलाकारों और क्रू की कड़ी मेहनत के बिना यह सफलता हासिल होनी मुमकिन नहीं थी। फैनबेस की संख्या में बढ़त देखना खुशी से भरा होने के साथ रोमांचक भी है। प्राइम वीडियो में, हम कहानी कहने की सीमाओं को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित हैं।”

एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, के प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी ने कहा, कि “मैं दर्शकों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स से बहुत खुश हूं, जिन्होंने हर सीजन के साथ हमें और मजबूत किया है। उनका प्यार और सपोर्ट पहले सीजन से लेकर अब तक, हमारे शो को ग्लोबल सेंसेशन बनाने में मददगार साबित हुआ है। यह ऐतिहासिक सफलता हमारी पूरी टीम की कड़ी मेहनत डेडीकेशन और कमिटमेंट का रिजल्ट है, जिन्होंने इस सीजन को स्क्रीन पर लाने के लिए बहुत मेहनत की है। जैसे ही हम एक और एक्साइटिंग सीजन को खत्म करते हैं, वैसे ही हम अपने लॉयल ऑडियंस के लिए और भी थ्रिल और एंगेज करने वाला कंटेंट लाने के लिए कमिटेड हो जाते हैं।”

एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस, मिर्जापुर सीजन 3 का डायरेक्शन गुरमीत सिंह और आनंद अय्यर ने किया है। इस सीजन में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, रसिका दुगल, विजय वर्मा, ईशा तलवार, अंजुम शर्मा, प्रियांशु पेनयुली, हर्षिता शेखर गौड़, राजेश तैलंग, शीबा चड्ढा, मेघना मलिक और मनु ऋषि चड्ढा जैसे कई बेहतरीन कलाकार शामिल हैं। दस-एपिसोड की यह सीरीज़ अब इंडिया में प्राइम वीडियो पर और दुनिया भर के 240 देशों और क्षेत्रों में एक्सक्लूसिव रूप से स्ट्रीम हो रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें