Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन में रेलवे यात्रियों की संख्या अधिक

July 13, 2024

चीन में रेलवे यात्रियों की संख्या अधिक

चीनी राजकीय रेलवे समूह से मिली खबर के अनुसार इस साल की पहली छमाही में पूरे चीन में यात्रियों ने 2 अरब 9 करोड़ 60 लाख बार पर्यटन किया, जो पिछले साल की इसी अवधि से 18.4 प्रतिशत अधिक है। अब चीन में रेलवे के यात्रियों की संख्या और टर्नओवर मात्रा दोनों दुनिया में पहले स्थान पर हैं। संबंधित जिम्मेदार व्यक्ति ने कहा कि इस साल से रेलवे समूह ने आधुनिक रेलवे परिवहन सेवा व्यवस्था की स्थापना को तेज किया। परिवहन क्षमता को वैज्ञानिक और उचित ढंग से व्यवस्थित करने से पर्यटन आदि परिवहन की खपत की निहित क्षमता को प्रोत्साहित किया गया। लोगों को सुविधा और लाभ पहुंचाने वाले कदम उठाने से सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन को मजबूत गारंटी दी गयी।

बताया जाता है कि रेलवे समूह ने हाई स्पीड रेलवे और सामान्य स्पीड रेलवे संसाधनों का समन्वय कर ट्रेन संचालन की योजना को उचित रूप से बनाया। पूरे चीन में हर दिन औसतन 10,256 यात्री ट्रेनों की व्यवस्था की गयी, जो पिछले साल की इसी अवधि से 9.4 प्रतिशत अधिक है। आंकड़ों के अनुसार इस साल की पहली छमाही में 75 लाख 87 हजार यात्रियों ने क्वांगचो-शनचन-हांगकांग एक्सप्रेस रेलवे से यात्रा की, जो वर्ष 2023 की समान अवधि की तुलना में 72.4 फीसदी अधिक है। वहीं, चीन-लाओस रेलवे से आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या 1 लाख 17 हजार रही।


(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें