Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुंडों को संरक्षण दे रही है BJP, अपराध रोकना नायब सैनी के बस का नहीं : डॉ. सुशील गुप्ता

July 15, 2024

गुंडों को संरक्षण दे रही है BJP, अपराध रोकना नायब सैनी के बस का नहीं : डॉ. सुशील गुप्ता

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने बयान जारी कर हरियाणा में बढ़ रहे अपराधों को लेकर बीजेपी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में दिन प्रतिदिन अपराध बढ़ता जा रहा है, नायब सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है। सरेआम गोलियां चलाने की वीडियो सामने आ रहे हैं। हरियाणा फिरौती बाजों का सुरक्षित ठिकाना बन चुका है। भाजपा राज में व्यापारियों से फिरौती मांगने और पर्ची फेंकने की घटना सामने आ रही है। हरियाणा में भय का माहौल व्याप्त हो चुका है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में नायब सरकार पूरी तरह फेल साबित हो रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह लॉ एंड ऑर्डर नहीं सम्भाल पा रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सिर्फ बैठकें कर रहे हैं। जमीनी स्तर पर कुछ नजर नहीं आ रहा है। भाजपा नेताओं के संरक्षण में हरियाणा में अपराध पल रहा है। उन्होंने कहा क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (CCTNS) की पिछले एक साल में 974 मर्डर, 1701 रेप, 139 गैंग रेप, 3871 किडनैपिंग, 271 लूट और महिलाओं से अपराध के कुल 10,946 मामले दर्ज हुए हैं।

उन्होंने कहा कि इस रिपोर्ट के मुताबिक हरियाणा में हर रोज 5-6 रेप हो रहे हैं, 11-12 किडनैपिंग हो रही हैं। 4 मर्डर की वारदात हो रही हैं। हरियाणा मोस्ट अनसेफ राज्यों में दूसरे नंबर पर, रेप रेट में दूसरे नंबर पर, यूपी से 2.5 गुना ज्यादा क्राइम हरियाणा में हो गया है।प्रदेश में अपराध का राज हो गया है। उन्होंने कहा कि आम लोगों और व्यापारियों के बाद अब प्रदेश में पुलिस भी सुरक्षित नहीं है। नायब सैनी केवल घोषणा कर रहे हैं, क़ानून व्यवस्था संभलना इनके बस की नहीं है। प्रदेश में रोजाना मर्डर की घटनाएं हो रही है। नायब सरकार पूरी तरह फेल साबित हो रही है।

उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने अपराध ख़त्म कर दिया है। अपराधी जेल में हैं। पुलिस अपराधियों के लिए नहीं जनता की सुरक्षा के लिए काम कर रही है। अपराध मुक्त प्रदेश केवल बैठकों या घोषणाओं से नहीं होता उसके लिए ज़मीनी स्तर पर काम करना पड़ता है। आम आदमी पार्टी हरियाणा को क्राइम फ्री स्टेट बनाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें