
नई दिल्ली: टी-20 विश्व कप ट्रॉफी 2024 जीतने वाले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 37 साल से ज्यादा के हो चुके हैं, ऐसे में वो अब कितने सालों तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेल पाते हैं, ये बड़ा सवाल है, जिसका जवाब उन्होंने खुद दिया है। टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके रोहित ने साफ कर दिया है कि वो अभी वनडे और टैस्ट से रिटायरमैंट नहीं लेने वाले हैं। रोहित के नेतृत्व में भारत ने आईसीसी ट्रॉफी के लिए अपने 11 साल के लंबे इंतजार को समाप्त किया और फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर अपना दूसरा टी-20 विश्व कप खिताब जीता।
2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद यह भारत की पहली बड़ी जीत थी। टी-20 विश्व कप फाइनल के ठीक बाद, विराट कोहली, रोहित और रवींद्र जडेजा ने अपने टी-20 अंतर्राष्ट्रीय से संन्यास की घोषणा की, हालांकि तीनों ने खेल के अन्य प्रारूपों में खेलने की पुष्टि की। 159 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में रोहित ने पांच शतक और 32 अर्धशतक सहित 4,231 रन बनाकर इस प्रारूप में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में अपना कार्यकाल समाप्त किया।
हाल ही में लंदन में विंबलडन सैमीफाइनल का आनंद लेते हुए देखे गए सलामी बल्लेबाज ने भारत के लिए अपने भविष्य की पुष्टि की, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करने की अपनी योजना का खुलासा नहीं किया। इस महीने की शुरुआत में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने पुष्टि की थी कि भारत रोहित की कप्तानी में विश्व टैस्ट चैंपियनशिप (अगर क्वालीफाई करता है) का फाइनल और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी खेलेगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...