Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

केंद्रीय मंत्री Shivraj Chauhan की मौजूदगी में कृषि, पशु एवं मत्स्य विज्ञान के क्षेत्र में नए शोध के लिए विभिन्न संस्थाओं के बीच MoU पर किए हस्ताक्षर

July 16, 2024

केंद्रीय मंत्री Shivraj Chauhan की मौजूदगी में कृषि, पशु एवं मत्स्य विज्ञान के क्षेत्र में नए शोध के लिए विभिन्न संस्थाओं के बीच MoU पर किए हस्ताक्षर

नई दिल्ली : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली स्थित पूसा परिसर में आयोजित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ICAR के 96वें स्थापना एवं प्रौद्योगिकी दिवस समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस दौरान संबोधित करते हुए कहा कि अन्न के उत्पादन में तो हमने प्रगति की ही है। साथ ही पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व कार्य हुआ है।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की गरिमामयी उपस्थिति में आज नई दिल्ली स्थित पूसा परिसर में आयोजित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ICAR के 96वें स्थापना एवं प्रौद्योगिकी दिवस समारोह में कृषि, पशु और मत्स्य विज्ञान के क्षेत्र में नवीन अनुसंधान व प्रयोगों के लिए विभिन्न संस्थानों के मध्य MoU हस्ताक्षरित किए गए।

कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान उसकी आत्मा। मैं स्वयं किसान हूं और मेरे लिए किसान की सेवा भगवान की पूजा है। कृषि क्षेत्र में क्रांति से मध्यप्रदेश बीमारू से विकसित राज्य बन गया। इसके बाद कहा कि भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के पास 5,500 वैज्ञानिक हैं। आप 2-2 वैज्ञानिक की टीम बनाइए और कृषि विज्ञान केंद्र में भेजिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें