Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पनसप के दो इंस्पेक्टरों जसपाल सिंह और प्रवीण को एक लाख रुपए रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

July 16, 2024

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पनसप के दो इंस्पेक्टरों जसपाल सिंह और प्रवीण को एक लाख रुपए रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

चंडीगढ़: राज्य में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के दौरान पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आज बरनाला कार्यालय में तैनात पनसप के दो इंस्पेक्टरों जसपाल सिंह और प्रवीण कुमार को 1,00,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त दोनों आरोपियों हरविंदर सिंह कस्बा धनौला, जिला बरनाला की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया है कि उक्त इंस्पेक्टरों ने उनसे 1,00,000 रुपए की रिश्वत की मांग की है और उन्हें धमकी दी है कि अन्यथा वे पिछले सीजन के दौरान ट्रकों के माध्यम से ढुलाई के दौरान गेहूं की कमी दिखाने के बदले बड़ी रकम चुकाने के लिए रिकवरी नोटिस जारी कर दिया जाएगा।

प्रवक्ता ने आगे कहा कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद, विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और पनसप के दोनो आरोपी इंस्पेक्टरों को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 1,00,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में दोनों आरोपियों के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो पुलिस स्टेशन पटियाला रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा और इस मामले की आगे की कार्यवाही जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें