Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

मावां-धीयां सत्कार योजना को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में सखियों का योगदान बेहद महत्वपूर्ण: हरभजन सिंह ETO

November 6, 2026

मावां-धीयां सत्कार योजना को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में सखियों का योगदान बेहद महत्वपूर्ण: हरभजन सिंह ETO

अमृतसर: प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री स. हरभजन सिंह ETO द्वारा विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु के गांव गेहरी मंडी में मावां-धीयां सत्कार योजना को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में अहम योगदान देने वाली सखियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सखियों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ETO ने कहा कि मुख्यमंत्री मावां-धियां सत्कार योजना आम आदमी पार्टी सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसके तहत प्रदेश की माताओं और बेटियों को आर्थिक सहायता के रूप में मासिक सम्मान राशि दी जा रही है। इस योजना के तहत अनुसूचित जाति वर्ग की लाभार्थी महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह और सामान्य वर्ग की महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह सम्मान राशि दी जा रही है। गत 1 नवंबर को मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान द्वारा अबोहर में एक विशेष समारोह के दौरान माताओं और बेटियों के लिए सम्मान राशि जारी की गई थी तथा अगली किस्त 1 दिसंबर को जारी की जाएगी।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस योजना के माध्यम से पंजाब सरकार ने माताओं और बेटियों को सम्मान देने का प्रयास किया है। इस योजना के लाभ घर-घर और जमीनी स्तर तक पहुंचाने में सखियों ने बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिसके लिए वे बधाई और धन्यवाद की पात्र हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार ने लोगों से किए वादों और दी गई गारंटियों को पूरा करने के लिए लगातार काम किया है तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।

📍 Location: Amritsar (Amritsar)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें