
अमृतसर: पंजाब सरकार द्वारा नशों के खात्मे और युवाओं को नशों से दूर रखकर खेलों एवं स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ के तहत जिला प्रशासन अमृतसर द्वारा 6 नवंबर को विशेष मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। यह मैराथन सुबह 8 बजे गुरु नानक स्टेडियम, अमृतसर से शुरू होगी, जिसके लिए तीन किलोमीटर का रूट निर्धारित किया गया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर दलविंदरजीत सिंह ने बताया कि मैराथन गुरु नानक स्टेडियम से शुरू होकर नॉवेल्टी चौक, नरूला पैलेस लाइट से टेलर रोड और एलेक्जेंड्रा स्कूल से होते हुए वापस गुरु नानक स्टेडियम के एथलेटिक्स ट्रैक पर पहुंचकर संपन्न होगी। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. इस मैराथन में विशेष तौर पर शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि मैराथन को सुचारू एवं सफल ढंग से संपन्न करवाने के लिए विभिन्न विभागों की कमेटियों का गठन किया गया है, जो मैराथन के प्रबंधों, रूट प्रबंधन, सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करेंगी। इसके अलावा मैराथन में भाग लेने वाले धावकों के लिए जिला प्रशासन द्वारा रिफ्रेशमेंट का विशेष प्रबंध भी किया जाएगा।नशों के विरुद्ध लड़ाई केवल सरकार या प्रशासन की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे खेल आयोजन युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करने के साथ-साथ उन्हें सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने जिले के युवाओं, खिलाड़ियों, विद्यार्थियों, सामाजिक संस्थाओं तथा हर वर्ग के लोगों से अपील की कि वे इस मैराथन में बढ़-चढ़कर भाग लें और नशा मुक्त पंजाब के निर्माण में अपना योगदान दें।
📍 Location: Amritsar (Amritsar)
मेष: दिन शुभ रहेगा...