Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

नीट-स्नातक पर्चा लीक : सीबीआई ने मुख्यारोपी समेत 2 और लोगों को गिरफ्तार किया

July 17, 2024

नई दिल्ली: सीबीआई ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) पर्चा लीक मामले में एक प्रमुख आरोपी सहित 2 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने झारखंड के हजारीबाग में राष्ट्रीय परीक्षा एजैंसी के ट्रंक से कथित तौर पर प्रश्नपत्र चुराया था। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि इन 2 गिरफ्तारियों के साथ ही मैडीकल प्रवेश परीक्षा में लीक, प्रतिरूपण और अन्य अनियमितताओं से संबंधित मामलों में गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की कुल संख्या अब 14 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि एजैंसी ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर के 2017 बैच के सिविल इंजीनियर पंकज कुमार उर्फ आदित्य को गिरफ्तार किया है, जिसने हजारीबाग में राष्ट्रीय परीक्षा एजैंसी (एनटीए) के ट्रंक से नीट-यूजी का प्रश्नपत्र कथित तौर पर चुराया था। उन्होंने बताया कि बोकारो के रहने वाले कुमार को पटना से गिरफ्तार किया गया। सीबीआई ने राजू सिंह नाम के एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है जिसने कथित तौर पर कुमार को प्रश्नपत्र चुराने और गिरोह के अन्य सदस्यों को देने में मदद की थी। सिंह को हजारीबाग से गिरफ्तार किया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें