Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुई जारी, जानें आपके शहर में क्या है इसके लेटेस्ट रेट

July 17, 2024

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुई जारी, जानें आपके शहर में क्या है इसके लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price: तेल कंपनियों ने 16 जुलाई यानि आज के लिए पेट्रोल-डीजल की नई दरें जारी कर दी है। हर रोज सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों पेट्रोल और डीजल का नए रेट अपडेट करती है। दरअसल भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। आपको बता दें कि भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। जिसके बाद हर सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों पेट्रोल और डीजल का नए रेट अपडेट करती है।

ऐसे में गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले यह जानना जरूरी है कि आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल किस दाम से मिल रहा है। जिसके मुताबिक आज कई राज्यों में पेट्रोल डीजल की कीमतों में गिरावट आयी है। वहीं, देश के कुछ राज्यों में आज पेट्रोल-डीजल महंगा भी हो गया है। तो चलिए जानते हैं… अगर देश के महानगरों की बात करें तो देश के प्रमुख शहरों दिल्ली, मुंबई ,चेन्नई और कोलकाता में आज पेट्रोल और डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें

# दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है।

# मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपये और डीजल की कीमत 89.97 रुपये प्रति लीटर है।

# कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपये और डीजल की कीमत 91.76 रुपये प्रति लीटर है।

# चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.76 रुपये और डीजल की कीमत 92.35 रुपये प्रति लीटर है।

ये भी पढ़ें: Bomb Threat: चंडीगढ़ में बम की धमकी से मचा हड़कंप, DC दफ्तर और PU में सर्च ऑपरेशन जारी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें