Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bad Newz Advance Booking : पहले ही दिन धूम मचाएगी ‘बैड न्यूज’, फिल्म की धमाकेदार होगी ओपनिंग, तृप्ति डिमरी और विक्वी कौशल दिखेंगे एक साथ

July 18, 2024

Bad Newz Advance Booking : पहले ही दिन धूम मचाएगी ‘बैड न्यूज’, फिल्म की धमाकेदार होगी ओपनिंग, तृप्ति डिमरी और विक्वी कौशल दिखेंगे एक साथ

एंटरटेनमेंट डेस्क। विक्की कौशल की फिल्म ‘बैड न्यूज’ रिलीज कल रिलीज होने वाली है। फिल्म ने गानों और ट्रेलर से पहले ही समां बांध दिया है। फैंस इस मूवी में तृप्ति डिमरी के साथ उनकी हॉट केमेस्ट्री को देखने के लिए बेताब हैं। ‘बैड न्यूज’ से एक्टर एमी विर्क बॉलीवुड में डेब्यू भी करेंगे। फिल्म की एडवांस बुकिंग ओपन हो चुकी है।

एडवांस टिकट बुकिंग हुई शुरू

फिल्म की एडवांस बुकिंग मंगलवार यानी 16 जुलाई से शुरू हो गई थी। विक्की कौशल ने मजेदार अंदाज में एडवांस बुकिंग का ऐलान कर दिया था। वहीं, सैकनिल्क की रिपोर्ट में इसके आंकड़े सामने आ चुके हैं, जो पहले दिन फिल्म की शानदार कमाई को दर्शा रहे हैं।

एडवांस बुकिंग 60 लाख के पार पहुंची
फिल्म की पहले दिन की एडवांस बुकिंग का कलेक्शन 60 लाख के पार पहुंचा है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म की 22042 टिकटें बिक चुकी हैं। इससे फिल्म का टोटल कलेक्शन 61.18 लाख तक का हो गया है। ये आकड़े अभी फिलहाल बढ़ भी सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें