Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

सोनीपत में पैदल चल रहे व्यक्ति को क्रेन ने कुचला, व्यक्ति की मौके पर ही मौत, आरोपी मौके से फरार

July 18, 2024

सोनीपत में पैदल चल रहे व्यक्ति को क्रेन ने कुचला, व्यक्ति की मौके पर ही मौत, आरोपी मौके से फरार

हरियाणा के सोनीपत के सड़क पर पैदल चल रहे व्यक्ति को क्रेन ने कुचल कर मौत के घाट उतार दिया। हादसा तब हुआ जब व्यक्ति अपने पिता के साथ खेत से वापस घर की और जा रहा था। सूचना पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर पहुंच कर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और हादसे की जांच में जुट गई।

बड़ी थाना पुलिस को हादसे की सूचना देते हुए पिपली खेड़ा गांव निवासी धर्मपाल ने बताया की उसके 51 वर्षीय बेटे राजीव को क्रेन ने टक्कर मार दी।जब वह नीचे सड़क पर गिर गया तो क्रेन चालक उसे कुचलता हुआ निकल गया। जिस कारण से राजीव ने मौके पर ही प्राण त्याग दिए।

हादसा सुबह 8 बजे का हैं। जब व्यक्ति खेत से काम कर वापस घर की और जा रहा था। जैसे ही वह में सड़क पर पहुंचा, लापरवाह क्रेन चालक ने उसके ऊपर क्रेन चढ़ा दी। इससे पहले की धर्मपाल उसे पकड़ पाता। आरोपी क्रेन छोड़ कर भाग गया।

जिसकी शिकायत के बाद बड़ी थाना एएसआई संदीप कुमार पुलिस टीम सहित घटनास्थल पर पहुंचे। जगह का जायजा लिया। शव का निरीक्षण कर उसे पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। जगह से बरामद बिना नंबर की क्रेन को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

क्रेन पीले रंग की है, जिस पर INDO शक्ति का मार्क बना हुआ है। पुलिस ने धर्मपाल की शिकायत के आधार पर आरोपी अज्ञात क्रेन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं। पुलिस जांच में जुटी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें