Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

विभिन्न पक्षों के साथ उच्च गुणवत्ता की दिशा में “बेल्ट एंड रोड” के संयुक्त निर्माण को बढ़ावा देने का इच्छुक है चीन : चीनी विदेश मंत्रालय

July 18, 2024

विभिन्न पक्षों के साथ उच्च गुणवत्ता की दिशा में “बेल्ट एंड रोड” के संयुक्त निर्माण को बढ़ावा देने का इच्छुक है चीन : चीनी विदेश मंत्रालय

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने 18 जुलाई को आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीन विभिन्न पक्षों के साथ मिलकर उच्च गुणवत्ता और उच्च स्तर की दिशा में “बेल्ट एंड रोड” के संयुक्त निर्माण को बढ़ावा देना चाहता है। बेल्ट एंड रोड पहल की नवीनतम प्रगति और उपलब्धियों के बारे में सवालों का जवाब देते हुए चीनी प्रवक्ता ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 2013 में पहली बार बेल्ट एंड रोड पहल का प्रस्ताव पेश किया, इसके बाद चीन ने विभिन्न पक्षों के साथ बेल्ट एंड रोड पहल के जोरदार विकास को बढ़ावा दिया।

वह खुला, समावेशी, पारस्परिक रूप से लाभप्रद और समान जीत वाले लोकप्रिय अंतरराष्ट्रीय सार्वजनिक उत्पाद और सहयोग मंच बन गया है। पिछले 10 वर्षों में, बेल्ट एंड रोड पहल की सहयोग उपलब्धियों में लगातार प्रकाश डाला गया है। चीन ने 150 से अधिक देशों और 30 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के साथ बेल्ट एंड रोड पहल पर सहयोग दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए हैं। पिछले साल, चीन और इस पहल से संबंधित देशों के बीच माल की व्यापार मात्रा 195 खरब युआन रही, जो 2.8% की वृद्धि थी।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें