Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

CPC केंद्रीय कमेटी ने चौतरफा सुधार बढ़ाने को दल रहित हस्तियों की राय सुनने के लिए की बैठक

July 19, 2024

CPC केंद्रीय कमेटी ने चौतरफा सुधार बढ़ाने को दल रहित हस्तियों की राय सुनने के लिए की बैठक

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी ने हाल ही में पेइचिंग में बैठक कर चौतरफा सुधार और गहराने और चीनी आधुनिकीकरण बढ़ाने पर विभिन्न लोकतांत्रिक पार्टियों, अखिल चीन उद्योग व वाणिज्य संघ के जिम्मेदार व्यक्तियों और दल रहित हस्तियों के प्रतिनिधियों की राय सुनी। सीपीसी केंद्रीय कमेटी के महासचिव शी चिनफिंग ने इस बैठक की अध्यक्षता की।

राय व सुझाव सुनने के बाद शी चिनफिंग ने एक अहम भाषण दिया। उन्होंने बल दिया कि चौतरफा सुधार और गहराने के लिए समस्याओं का सीधा सामना करना है। हमें विकास की जरूरत और जनता की आकांक्षा के अनुरूप होकर मुख्य तौर पर उच्च गुणवत्ता विकास बाधित करने वाली समस्याओं को दूर करना, सामाजिक न्याय व निष्पक्षता और जन-जीवन सम्बंधी ज्वलंत सवालों का समाधान करना ,विभिन्न क्षेत्रों में मौजूद खतरे का निपटारा करना है। एक तरफ हमें चीनी आधुनिकीकरण बढ़ाने के लिए व्यापक सुधार लागू करना है,दूसरी तरफ हमें आर्थिक व्यवस्था को उजागर कर तांत्रिक बाधाएं और ढांचागत विरोधाभास दूर करना है।

शी चिनफिंग ने कहा कि चौतरफा सुधार और गहराने के लिए हमें समानताएं बनानी हैं। हमें समग्र पार्टी और जनता की सक्रियता, पहलकदमी ,सृजनात्मकता प्रेरित कर एकजुट होकर प्रयास करना चाहिए। हमें बुनियाद व जनता की सृजनात्मक भावना का सम्मान करना है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें