Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab weather : IMD ने जारी किया अलर्ट, 22 जुलाई से बारिश की संभावना, जाने पंजाब का मौसम

July 20, 2024

Punjab weather : IMD ने जारी किया अलर्ट, 22 जुलाई से बारिश की संभावना, जाने पंजाब का मौसम

Punjab weather : पंजाब में मानसून के बावजूद बारिश न होने से तापमान लगातार बढ़ रहा है। पंजाब के बठिंडा में तापमान एक बार फिर 40 डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं, 24 घंटे के भीतर पंजाब के तापमान में 0.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई और औसत तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक रहने की संभावना है। इस बीच मौसम विभाग ने मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और लुधियाना के साथ-साथ चंडीगढ़ में सुबह 10 बजे तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के मुताबिक, पंजाब में आज भी बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

लेकिन कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है। IMD के मुताबिक, हिमाचल से सटे 8 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में बारिश की संभावना है। जबकि अन्य राज्यों में बारिश की संभावना 25% से भी कम है। पंजाब में मानसून की धीमी रफ्तार के पीछे बंगाल की खाड़ी में दबाव और पश्चिमी विक्षोभ का कमजोर होना है। हालांकि 21 जुलाई के पूर्वानुमान के अनुसार यदि बंगाल की खाड़ी का प्रभाव कम हुआ तो 22 जुलाई से पंजाब में बारिश देखने को मिल सकती है। इसके बाद पंजाब में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और धान की खेती के लिए भी अच्छा रहेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें