Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

रूस के याकुटिया में लापता हेलीकॉप्टर का मलबा मिला, यात्रियों की हुई मौत

July 22, 2024

रूस के याकुटिया में लापता हेलीकॉप्टर का मलबा मिला, यात्रियों की हुई मौत

मॉस्को: रूस के साखा गणराज्य (याकुटिया) में पिछले सप्ताह से लापता रॉबिन्सन हेलीकॉप्टर पूरी तरह से नष्ट हो गया और एक पायलट और तीन यात्रियों के शव भी बरामद हुए हैं। पूर्वी साइबेरियाई परिवहन अभियोजक कार्यालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

कार्यालय ने टेलीग्राम पर कहा कि रूस की संघीय वायु परिवहन एजेंसी रोसावियात्सिया के साखा अंतर-क्षेत्रीय प्रशासन के प्रमुख द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार खोज और बचाव कार्य के दौरान पूरी तरह से नष्ट रॉबिन्सन हेलीकॉप्टर का मलवा मिल गया है और एक पायलट और तीन यात्रियों के शव भी बरामद किए गए हैं।

शुक्रवार को हेलीकॉप्टर साखा गणराज्य के चगड़ा गांव से 80 किलोमीटर दूर अचानक से गायब हो गया था। घटना के बाद, याकुत्स्क परिवहन अभियोजक कार्यालय ने उड़ान सुरक्षा का निरीक्षण शुरू किया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें