Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

वित्त मंत्री सीतारमण आज 7वीं बार आम बजट पेश कर बनाएंगी रिकार्ड

July 23, 2024

वित्त मंत्री सीतारमण आज 7वीं बार आम बजट पेश कर बनाएंगी रिकार्ड

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को संसद में चालू वित्त वर्ष 2024-25 का आम बजट पेश कर नया रिकार्ड बनाने जा रही है। वह लगातार 7वीं बार आम बजट पेश करने वाली देश ही पहली वित्त मंत्री बन जाएगी। सीतारमण अब तक 6 बार बजट पेश कर चुकी हैं जिसमें एक अंतरिम बजट भी शामिल है। मुरारजी देसाई ने लगातार 6 बार बजट पेश किए थे और सबसे अधिक बजट पेश करने का रिकार्ड अब तक उनके नाम है। देसाई ने भी एक अंतरिम बजट पेश किया था। इस वर्ष आम चुनाव के कारण सीतारमण ने 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश किया था। सीतारमण लंबे बजट भाषण के लिए भी जानी जाती है। उनका केंद्रीय बजट 2020-21 का भाषण भारतीय इतिहास का सबसे लंबा बजट भाषण है यह 2 घंटे 40 मिनट तक चला था। इससे दौरान उन्होंने केंद्रीय बजट 2019-20 पेश करने के 2 घंटे 17 मिनट के अपने ही रिकार्ड को तोड़ दिया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें