Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

AAI ‘अंडमान’ के कार निकोबार और कैम्पबेल बे हवाई अड्डों का करेगा परिचालन 

July 23, 2024

AAI ‘अंडमान’ के कार निकोबार और कैम्पबेल बे हवाई अड्डों का करेगा परिचालन 

पोर्ट ब्लेयर: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने कार निकोबार और कैम्पबेल बे हवाई अड्डों के परिचालन और रखरखाव के लिए केंद्र शासित प्रदेश अंडमान निकोबार द्वीपसमूह (एएनआई)प्रशासन के साथ एक समझौता किया है। समझौते पर एएनआई के नागरिक उड्डयन सचिव विश्वेंद्र और एएआई के कार्यकारी निदेशक-कक(जेवीसी/पीपी) एन.वी.सुब्रयेंदु ने सोमवार को हस्ताक्षर किए।

इस समझौते के तहत पोर्ट ब्लेयर, कार निकोबार और कैम्पबेल बे के बीच 19 सीट वाला फिक्स्ड विंग विमान संचालित होगा। इसमें बिग चार्टर प्राइवेट लिमिटेड के तहत गुरुग्राम स्थित निजी कंपनी ‘फ्लाईबिग’ को इन मार्गों के लिए सेवा प्रदाता चुना गया है। दिसंबर 2020 में स्थापित फ्लाईबिग उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत के टियर-2 शहरों को जोड़ने पर केंद्रित कर रही है।

विश्वेंद्र ने कहा, ‘‘एएआई इन हवाई अड्डों का संचालन एवं रखरखाव शुरुआती चरण में पांच साल के लिए करेगा और इस अवधि को आपसी सहमति से और पांच साल तक बढ़ाया जा सकता है।’’उन्होंने रेखांकित किया कि उत्तरी अंडमान में शिबपुर हवाई अड्डे के लिए इसी तरह के समझौतों पर 2023 की शुरुआत में हस्ताक्षर किए गए थे। यह समझौते सभी क्षेत्रों में हवाई संपर्क और पर्यटन को बढ़ावा देने लिए शुरू ‘उड़ान’ (उड़े देश का आम नागरिक) योजना का हिस्सा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें