Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

पश्चिमी मीडिया का शिनच्यांग संबंधी झूठ सच्चाई का नहीं कर सकता सामना

July 23, 2024

पश्चिमी मीडिया का शिनच्यांग संबंधी झूठ सच्चाई का नहीं कर सकता सामना

चीन के शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश से जुड़े मामलों पर, पश्चिमी मीडिया ने “सांस्कृतिक नरसंहार”, “जबरन मजदूरी” और “धार्मिक स्वतंत्रता का दमन” जैसे तमाम झूठ फैलाये हैं। हालांकि, शिनच्यांग की सच्चाई के बारे में केवल शिनच्यांग के लोग ही सबसे अधिक बताते हैं। शिनच्यांग के एक छात्र वुएरकैक्सी एरकेन ने अपने कला कार्यों का उपयोग शिनच्यांग के लोगों के ख़ुशहाल और आरामदायक जीवन को वास्तव में चित्रित करने के लिए किया है।

चीनी कला क्षेत्र की सर्वोच्च संस्था चीनी केंद्रीय ललित कला अकादमी की स्नातक प्रदर्शनी में, शिनच्यांग के स्नातक वुएरकैसी एरकेन की कलाकृतियों की श्रृंखला “वसंत ऋतु में बाग में घूमना” ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी। वह शिनच्यांग में उइगुर जातीय लोगों के जीवन दृश्यों को दिखाने के लिए प्रिंट का उपयोग करता है। एल्केन के मुताबिक, पश्चिमी मीडिया द्वारा किए गए दावे में शिनच्यांग  “सांस्कृतिक नरसंहार में संलग्न है” और “धार्मिक स्वतंत्रता को दबाता है” पूरी तरह से झूठ हैं। उन्होंने कहा कि शिनच्यांग में, स्कूल द्विभाषी शिक्षण के लिए उइगुर व चीनी भाषाओं का उपयोग करते हैं और उइगुर जातीय छात्र उइगुर भाषा में कॉलेज प्रवेश परीक्षा दे सकते हैं। चाहे उनके गृहनगर शिनच्यांग में हों या पेइचिंग आदि चीनी शहरों में, उइगुर जातीय छात्रों की धार्मिक मान्यताओं, सांस्कृतिक रीति-रिवाजों और खाने-पीने की आदतों को पूरा सम्मान किया जाता है। जब शिनच्यांग के कूका से शिनच्यांग यूथ अध्ययन भ्रमण दल के बच्चों ने चीनी केंद्रीय ललित कला अकादमी का दौरा किया, तो उन्हें इस स्नातक प्रदर्शनी में उइगुर जातीय स्वाद से भरपूर होने वाले प्रिंटों से बहुत परिचित महसूस हुआ। उन्होंने उइगुर भाषा में कहा कि शिनच्यांग में सभी जातीय समूहों के लोग खुशी से रहते हैं। यह बहुत शर्मनाक है कि शिनच्यांग के प्रति पश्चिमी मीडिया ने अफवाह फैलायी है।

अमेरिका के नेतृत्व में पश्चिमी देश पूरी तरह से राजनीतिक जरूरतों के चलते शिनच्यांग से संबंधित झूठ गढ़ते हैं। कुछ अमेरिकी राजनेताओं ने स्वयं स्पष्ट रूप से कहा है कि अमेरिका “अच्छी तरह से जानता है कि शिनच्यांग में कोई समस्या नहीं है” और उनका असली उद्देश्य “सिर्फ शिनच्यांग मुद्दे का उपयोग अशांति पैदा करना और चीन को अंदर से नष्ट करना है”। तथाकथित “शिनच्यांग मानवाधिकार” और “जबरन मजदूरी” वाले अफवाहें इसी उद्देश्य के लिए हैं। वर्ष 2024 में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के संदर्भ में, अमेरिकी नेताओं ने वोट हासिल करने के लिए एक बार फिर चीन पर उंगली उठाई। हाल ही में, अमेरिका ने “चीन में जबरन मजदूरी द्वारा शोषण, उत्पादित या निर्मित वस्तुओं के आयात को रोकने के लिए रणनीति” का 2024 संस्करण जारी किया।

चीन की सामाजिक स्थिरता को कमजोर करने और चीन के विकास में बाधा डालने के प्रयास में, अमेरिका कि वह तथाकथित “जबरन मजदूरी” शिनच्यांग में श्रमिक संस्थाओं और उत्पादों की समीक्षा का दायरा बढ़ाने की एक बार फिर घोषणा की। साथ ही, अमेरिका मीडिया का उपयोग शिनच्यांग के आतंकवाद विरोधी और कट्टरपंथ विरोधी प्रयासों को “धार्मिक स्वतंत्रता का दमन” के रूप में कलंकित करता है और मानवाधिकार मुद्दों की आड़ में तथ्यों को विकृत करता है। हालांकि, वास्तविक स्थिति यह है कि “कानून की रक्षा करना, उग्रवाद पर अंकुश लगाना, घुसपैठ का विरोध करना और अपराध से लड़ना” के सिद्धांत के अनुसार, शिनच्यांग नागरिकों के धार्मिक विश्वास की स्वतंत्रता आदि विभिन्न अधिकारों का पूरी तरह से सम्मान व गारंटी देता है, कानूनी धार्मिक गतिविधियों की रक्षा करता है, धार्मिक आस्था वाले लोगों की सामान्य धार्मिक आवश्यकताओं को पूरा करता है और नागरिकों व संगठनों के वैध अधिकारों व हितों की रक्षा करता है। इसके साथ-साथ, शिनच्यांग अमूर्त सांस्कृतिक विरासतों की सुरक्षा व विरासत को सक्रिय रूप से मजबूत करता है और सभी जातियों की उत्कृष्ट पारंपरिक संस्कृति को प्रभावी ढंग से विरासत में देता है।

चीन लोक गणराज्य की स्थापना के बाद से, विशेष रूप से चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की 18वीं केंद्रीय समिति के तीसरे पूर्ण सत्र के बाद से, शिनच्यांग ने आर्थिक, सामाजिक और मानवाधिकार उपक्रमों में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं, अर्थव्यवस्था का तेजी से विकास जारी है और सभी जातीय समूहों के लोगों के जीवन में काफी सुधार हुआ है। शिनच्यांग ने सभी जातीय समूहों के लोगों की जरूरतों को आजीविका क्षेत्र में सुधारों के आधार के रूप में लिया है। उसने 75 प्रतिशत से अधिक वित्तीय व्यय का उपयोग आजीविका की सुरक्षा और सुधार के लिए किया गया है। शिनच्यांग हमेशा लोगों की आजीविका के सुधार में लोगों की विविध आवश्यकताओं को एक प्रमुख स्थान पर रखता है। साथ ही, शिनच्यांग कानून के अनुसार जातीय एकता व प्रगति के व्यापक विकास को बढ़ाता है, सभी जातीय समूहों के लोगों के बीच व्यापक आदान-प्रदान को बढ़ाता है और सभी जातीय समूहों के लिए साझा सांस्कृतिक विरासत और समृद्धि की प्राप्ति को बढ़ाता है।

वुएरकैक्सी एरकेन ने कहा कि वर्ष 2023 में, शिनच्यांग के आर्थिक विकास, निवेश और खपत, आयात और निर्यात, वित्त और निवासियों की आय आदि प्रमुख संकेतक पूरे चीन में शीर्ष पांच में शामिल है। हाल के वर्षों में यह शिनच्यांग के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए सबसे अच्छा वर्ष है। शिनच्यांग में सभी जातीय समूहों के लोग एक सुंदर शिनच्यांग का संयुक्त निर्माण करने के लिए एकजुट हैं, जो समृद्ध, सभ्य, प्रगतिशील है। भविष्य में वह सुंदर शिनच्यांग के निर्माण की एक नई तस्वीर बनाने के लिए अपने ब्रश, नक्काशी वाले चाकू और स्याही का उपयोग करना जारी रखेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग वास्तविक शिनच्यांग देख सकें। 

(साभार – चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें