Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Salman Khan स्टारर साजिद नाडियाडवाला की ‘किक’ ने रिलीज के पूरे किए अपने शानदार 10 साल!

July 25, 2024

Salman Khan स्टारर साजिद नाडियाडवाला की ‘किक’ ने रिलीज के पूरे किए अपने शानदार 10 साल!

मुंबई: साजिद नाडियाडवाला के डायरेक्शन में बनी केक एक बड़ी कमर्शियल सक्सेस थी, जो अपने समय की हाईएस्ट ग्रॉसिंग बॉलीवुड फिल्म्स में से एक बनकर सामने आई। फिल्म के जबरदस्त कलेक्शन ने कई रिकॉर्ड तोड़े और दुनिया भर में 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई अपने नाम की। कहना गलत नहीं होगा की फिल्म में सलमान खान की जबरदस्त परफॉर्मेंस ने इंडस्ट्री में सबसे बड़े सुपरस्टार के रूप में उनकी जगह और भी मजबूत की है।

साजिद नाडियाडवाला की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म को काफी प्रशंसा मिली और उन्हें बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर के लिए प्रतिष्ठित IIFA अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस अवॉर्ड ने उनकी असाधारण विजन और एक्जिक्यूशन को दर्शाया, जिसने फिल्म को सफल बनाने में मदद की और इंडस्ट्री पर एक हमेशा रहने वाली छाप छोड़ी।

फिल्म के 10 साल पूरे होने के जश्न के मौके पर मेकर्स ने एक तस्वीर/वीडियो/कैप्शन शेयर करते हुए कहा है,

सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला ने हमें एक ऐसा किक दिया है जिसके बारे में कभी हमने सोचा भी नहीं था !🔥🔥

#NGEFamily ने एक्शन से भरपूर सीक्वेंस, अविस्मरणीय मस्ती और नॉन-स्टॉप मनोरंजन के 10 साल पूरे होने का जश्न मनाया 💥

#10वीं वर्षगांठ के जश्न के साथ अद्भुत यादों के साथ एक अविश्वसनीय यात्रा की शुरुआत! ✨

सलमान खान ने ‘किक’ में देवी लाल सिंह उर्फ डेविल का पॉपुलर किरदार निभाया है, उनके अलावा फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज, रणदीप हुड्डा और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अहम भूमिकाओं में हैं। इसके साथ ही प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने इस फिल्म के साथ अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू भी किया था और यह फिल्म क्रिटिकल और कमर्शियल दोनों ही तरह से बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी। फिल्म में कई चार्टबस्टर गाने भी शामिल हैं, जिनमें “जुम्मे की रात”, “हैंगओवर” और “यार ना मिले” और अन्य हैं।

यह फ़िल्म सलमान ख़ान की सबसे बड़ी ईद रिलीज़ में से एक थी, जिसने दुनिया भर में 402 करोड़ से ज़्यादा और भारत में घरेलू स्तर पर 232 करोड़ से ज़्यादा की कमाई की। यह एक ब्लॉकबस्टर सफ़लता बनने के साथ, सलमान ख़ान की 200 करोड़ क्लब में इंटर करने वाली पहली फ़िल्म भी बन गई थी। इस तरह से यह साल 2014 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फ़िल्मों में से एक बनकर सामने आई थी।

जैसा कि आज सभी युवाओं के साथ कनेक्ट होने वाली इस बेहतरीन फिल्म ‘किक’ की 10वीं एनिवर्सरी का जश्न मना रहे हैं, ऐसे में अब एक बार फिर सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला की अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ में उनकी जोड़ी को फिर से एक साथ काम करते देखने का बेसब्री से इंतजार है।

https://www.instagram.com/reel/C91cLyFKjxH/?igsh=MTN1cm93cnN2aG1qeA==

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें