Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bal Thackeray के पोते Aishwarya Thackeray हैं Michael Jackson से प्रेरित, डांस के लिए उनके जुनून के बारे में नजदीकी सूत्र ने किया खुलासा

July 29, 2024

Bal Thackeray के पोते Aishwarya Thackeray हैं Michael Jackson से प्रेरित, डांस के लिए उनके जुनून के बारे में नजदीकी सूत्र ने किया खुलासा

मुंबई : दिवंगत शिव सेना संस्थापक बाल ठाकरे के पोते ऐश्वर्य ठाकरे, राजनीति के बजाए बॉलीवुड में अपनी पहचान बना रहे हैं। उनका परिवार राजनीतिक प्रभाव के लिए जाना जाता है, लेकिन ऐश्वर्य का जुनून आर्ट, खासकर के डांस में है।

ऐश्वर्य का डांस के लिए समर्पण बचपन से ही साफ रहा है। माइकल जैक्सन के लिए उनके प्यार ने उनके स्टाइल को बहुत प्रभावित किया है, जिसकी वजह से उन्होंने ट्रेडिशनल और मॉडर्न डांस को आसानी से मिलाया है। इस जुनून ने उन्हें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपना करियर चुनने के लिए प्रोत्साहित किया है, जो उन्हें उनके परिवार के पॉलिटिकल बैकग्राउंड से अलग करता है।

इस बारे में बात करते हुए ऐश्वर्य के एक करीबी सूत्र ने बताया है, “ऐश्वर्य ठाकरे बचपन से ही डांस करते आ रहे हैं और उन्हें इस बात का बेहद शौक है। वह माइकल जैक्सन के बहुत बड़े फैन हैं और अपने हुनर ​​को निखारने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।” अपने परिवार के फेमस पॉलीटिकल बैकग्राउंड के बावजूद ऐश्वर्य ने अपने सरनेम से आने वाले अटेंशन से दूर रहना पसंद किया है और अपने काम से ही पहचान बनाना चाहते हैं। इस बीच, सबकी नजर उनपर है, जो अपने चुने हुए फील्ड में अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार हैं।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें