Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग और ईस्ट तिमोर के राष्ट्रपति की मुलाकात

July 29, 2024

शी चिनफिंग और ईस्ट तिमोर के राष्ट्रपति की मुलाकात

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 29 जुलाई को पेइचिंग में यात्रा पर आये ईस्ट तिमोर के राष्ट्रपति जोस मैनुअल रामोस-होर्टा के साथ मुलाकात की। इस मौके पर शी चिनफिंग ने कहा कि आप ईस्ट तिमोर के संस्थापक और चीन-ईस्ट तिमोर मित्रता के संस्थापक भी हैं। यह ईस्ट तिमोर के किसी राष्ट्रपति की पहली चीन यात्रा है। इसका ऐतिहासिक महत्व है। चीन और ईस्ट तिमोर के बीच परंपरागत मित्रता का लंबा इतिहास है। चीन ईस्ट तिमोर की स्वतंत्रता को मान्यता देने और ईस्ट तिमोर के साथ राजनयिक संबंध स्थापित करने वाला पहला देश था।

कूटनीतिक संबंधों की स्थापना के बाद चीन और ईस्ट तिमोर हमेशा एक दूसरे के साथ ईमानदारी से व्यवहार करते हैं और एक-दूसरे की मदद करते हैं। हमारे बीच संबंध विभिन्न राजनीतिक व्यवस्थाओं, विकास के विभिन्न स्तरों, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक देशों के बीच आपसी सम्मान, शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व और समान विकास का मॉडल है। दो हफ्ते पहले 20वीं सीपीसी केंद्रीय समिति का तीसरा पुणाधिवेशन सफलता से आयोजित हुआ। चीन लगातार सुधार को समग्र तौर पर गहराएगा और उच्च गुणवत्ता वाला विकास व उच्च स्तरीय खुलेपन बढ़ाएगा।

इससे विश्व आर्थिक विकास और हमारे बीच सहयोग में नयी उम्मीद जगेगी और नये अवसर आएंगे। चीन ईस्ट तिमोर के साथ व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नये स्तर पर पहुंचाना चाहता है, ताकि दोनों देशों की जनता को ज्यादा फायदा मिल सके। वहीं, ईस्ट तिमोर के राष्ट्रपति होर्टा ने कहा कि जटिल अंतर्राष्ट्रीय स्थिति में चीन बहुपक्षवाद को दृढ़ता से कायम रखता है। चीन ने बेल्ट एंड रोड का समान निर्माण और सिलसिलेवार अहम वैश्विक पहल प्रस्तुत की। चीन के मध्यस्थता में सऊदी अरब, ईरान और फ़िलिस्तीन के विभिन्न दलों के बीच सुलह समझौता संपन्न हुआ।

चीन ने क्षेत्रीय व विश्व शांति और विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। ईस्ट तिमोर आर्थिक व सामाजिक विकास और महामारी की रोकथाम में चीन के मूल्यवान समर्थन का आभारी है। आशा है कि ईस्ट तिमोर और चीन के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी मजबूत होगा और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ेगा। ईस्ट तिमोर एक चीन की नीति पर कायम है।
मुलाकात के बाद दोनों पक्षों ने बेल्ट एंड रोड के समान निर्माण, कृषि, हरित विकास, डिजिटल अर्थव्यवस्था और हवाई परिवहन आदि में सहयोग दस्तावेज संपन्न किये और संयुक्त वक्तव्य जारी किया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें