Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

विजीलैंस ब्यूरो ने पटवारी और उसके करिंदे को 1,20,000 रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप में किया गिरफ़्तार

July 29, 2024

विजीलैंस ब्यूरो ने पटवारी और उसके करिंदे को 1,20,000 रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप में किया गिरफ़्तार

चंडीगढ़: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भृष्टाचार विरुद्ध जारी अपने अभियान दौरान सोमवार को एक राजस्व पटवारी तेजिन्दर पाल सिंह उर्फ भट्टी और उसके प्राईवेट साथी सुरिन्दर सिंह को 1,20, 000 रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ़्तार किया है।

यह बात आज यहाँ राज्य विजीलैंस ब्यौरो के एक सरकारी वक्ता ने बताया कि उपरोक्त दोनों आरोपियों को ज़िला एस.ए.एस. नगर के कस्बा डेराबस्सी के निवासी ज्ञान चंद निवासी शक्ति नगर द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ़्तार किया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में दोष लगाया कि उक्त पटवारी का करिंदा साल 2002 में ख़रीदे एक प्लांट के इंतकाल में दरुस्ती करने के बदले उससे रिश्वत के तौर पर 1,50, 000 रुपए की माँग कर रहा था और सौदा 1,20, 000 रुपए में तय हुआ है। उक्त शिकायतकर्ता ने मुलजिम के साथ हुई अपनी फ़ोन पर हुई सारी बातचीत रिकार्ड कर ली और सबूत के तौर पर विजीलैंस ब्यूरो को सौंप दी।

वक्ता ने बताया कि तफ्तीश दौरान शिकायत में लगाए गए दोष सही पाए गए है कि उक्त आरोपी ने शिकायतकर्ता से उपरोक्त इरादे के साथ रिश्वत की माँग की थी। इस पूछताछ के आधार पर उक्त दोनों मुलजिमों ख़िलाफ़ विजीलैंस ब्यौरो के थाना फलायंग सकुऐड- 1 पंजाब मोहाली में भ्रष्टाचार रोकू कानून के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। दोनों मुलजिमों को कल समर्थ अदालत में पेश किया जाएगा और इस मामले की आगे वाली जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें