Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

सीमा शुल्क विभाग ने पश्चिम अफ्रीका भेजी जा रही 110 करोड़ रुपए की ट्रामाडोल जब्त की

July 30, 2024

सीमा शुल्क विभाग ने पश्चिम अफ्रीका भेजी जा रही 110 करोड़ रुपए की ट्रामाडोल जब्त की

अहमदाबाद: गुजरात के कच्छ जिले के मुंद्रा बंदरगाह पर सीमा शुल्क विभाग ने पश्चिम अफ्रीकी देशों सिएरा लियोन और नाइजर भेजी जा रही 110 करोड़ रुपए मूल्य की ट्रामाडोल की 68 लाख गोलियां जब्त की हैं। पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि आईएसआईएस लड़ाकों के लंबे समय तक जागने के लिए इस दवाई का सेवन करने संबंधी खबरों के बाद से ट्रामाडोल हाल के दिनों में ‘लड़ाकू दवा’ के रूप में कुख्यात हो गई है। ट्रामाडोल एक दर्द निवारक मादक औषधि है, जिसे 2018 में स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत एक मादक पदार्थ के रूप में अधिसूचित किया गया था और इसका निर्यात प्रतिबंधित है। मुंद्रा सीमा शुल्क विभाग द्वारा की गई यह जब्ती एनडीपीएस अधिनियम के तहत अधिसूचित होने के बाद से ‘ट्रामाडोल’ की सबसे बड़ी जब्तियों में से एक है। जब्त मादक पदार्थ के गोलियों की कुल संख्या लगभग 68 लाख है, जिनकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 110 करोड़ रुपए है। उन्होंने बताया कि राजकोट, गांधीनगर और गांधीधाम में तलाशी जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें