Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

जिला प्रशासन के संवेदना कार्यक्रम के तहत जोगिंदर नगर में आयोजित हुआ दिव्यांगता जांच शिविर

July 30, 2024

जिला प्रशासन के संवेदना कार्यक्रम के तहत जोगिंदर नगर में आयोजित हुआ दिव्यांगता जांच शिविर

जोगिंदर नगर: मंडी जिला प्रशासन के ‘संवेदना कार्यक्रम’ के तहत जिला रेडक्रॉस सोसाइटी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सहयोग से नागरिक चिकित्सालय जोगिंदर नगर में दिव्यांगता जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल पंजीकृत एक सौ दिव्यांगजनों की चिकित्सीय जांच की गई तथा पात्र दिव्यांगजनों को मौके पर ही दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी जारी किए गए। इसके अतिरिक्त सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए 9 दिव्यांगजनों का पंजीकरण भी किया गया।

इस बारे जानकारी देते हुए जिला रेडक्रॉस सोसायटी मण्डी के सचिव ओ.पी. भाटिया ने बताया कि जिला प्रशासन ने दिव्यांगजनों की चिकित्सीय जांच के लिए ‘संवेदना कार्यक्रम’ को शुरू किया है, जिसमें जिला रेडक्रॉस सोसायटी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस शिविर में पंजीकृत हुए कुल एक सौ दिव्यांगजनों ने अपनी चिकित्सीय जांच करवाई तथा पात्र दिव्यांगजनों को मौके पर ही दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी जारी किए। उन्होंने बताया कि इस शिविर में शामिल हुए एक सौ दिव्यांगजनों में से 18 की नेत्र रोग, 45 की हड्डी रोग, 27 की ईएनटी, 5 की मनोचिकित्सक तथा 5 की मेडिसिन विशेषज्ञ द्वारा जांच शामिल है। इसके अतिरिक्त नौ दिव्यांगजनों को विशेष सहायता उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए पंजीकृत किया गया। उन्होंने बताया कि ये उपकरण उनके घर द्वार में ही जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के द्वारा जल्द उपलब्ध करवाये जाएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें