Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल में भारी बारिश से उपजे हालतों पर Anurag Thakur ने CM Sukhu से की बात

August 1, 2024

हिमाचल में भारी बारिश से उपजे हालतों पर Anurag Thakur ने CM Sukhu से की बात

शिमला : पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से उपजे हालतों पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात की और लोगों से संयम बरतने की अपील की हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि “देवभूमि हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश होने और बादल फटने के वजह से लोगों के घायल व हताहत होने की खबर से मन व्यथित है। बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश में अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होने से जानमाल का नुकसान होना दुःखद है। मैं इस आपदा में हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

हिमाचल के हालातों पर केंद्र सरकार पूरी तरह नजर बनाए हुए है। मैंने भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी व अधिकारियों से बात करके प्रदेश में भारी बारिश से उपजे हालातों पर चर्चा की है और केंद्र की मोदी सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।”

अनुराग ठाकुर ने कहा कि “पूर्व में भी हिमाचल में आपदा आने पर केंद्र सरकार की ओर से पूरी सहायता दी गई थी और इस बार भी कोई कमी नहीं आने दी जाएंगी। माननीय गृहमंत्री जी ने भी मुख्यमंत्री जी से बात करके हरसंभव सहायता का विश्वास दिलाया है। विपदा की इस घड़ी में मेरा जनता से निवेदन है कि अनावश्यक यात्रा करने व जलस्रोतों की ओर जाने से बचें। इस कठिन समय में ईश्वर सबकी रक्षा करे यही कामना है।”

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें