Last Updated: November 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

पॉवर स्टार का बॉलीवुड डेब्यू, फिल्म स्त्री 2 के लिये गाया ‘आई नहीं’ गाना हुआ ट्रेंड

August 2, 2024

पॉवर स्टार का बॉलीवुड डेब्यू, फिल्म स्त्री 2 के लिये गाया ‘आई नहीं’ गाना हुआ ट्रेंड

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह ने पहली बार हिंदी फिल्मों के लिये गाना ‘आई नहीं’ गाया है। पवन सिंह ने राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म स्त्री 2 के लिए गाना आई नहीं गाया है, जो रिलीज होते ही ट्रेंड करने लगा है। यह गाना यूट्यूब पर म्यूजिक सेक्शन में नंबर 6 पर ना सिर्फ ट्रेंड कर रहा है, बल्कि 24 घंटे से भी कम समय में डेढ़ मिलियन व्यूज के आंकड़े को क्रॉस कर गया है।

सारेगामा म्यूजिक से रिलीज इस गाने को पवन सिंह के साथ सिमरन चौधरी, दिव्या कुमार और सचिन – जिगर ने भी अपनी आवाज दी है। लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य का है और म्यूजिक कंपोजर सचिन – जिगर हैं। गाने के कोरियोग्राफर जानी मास्टर हैं। फिल्म स्त्री 2 के निर्माता दिनेश विजान एव ज्योति देशपांडे और निर्देशक अमर कौशिक ने पवन सिंह के इस गाने की तारीफ की है और इसे फिल्म का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बताया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें