Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Salman Khan-Madhuri Dixit की खूबसूरत केमिस्ट्री वाली फिल्म “हम आपके हैं कौन” के पूरे हुए शानदार 30 साल

August 5, 2024

Salman Khan-Madhuri Dixit की खूबसूरत केमिस्ट्री वाली फिल्म “हम आपके हैं कौन” के पूरे हुए शानदार 30 साल

मुंबई : सुपरस्टार सलमान खान की टाइमलेस ब्लॉकबस्टर फिल्म “हम आपके हैं कौन..!” को रिलीज हुए 30 साल हो चुके हैं। ऐसे में इस खास मौके पर जब हम आज इस माइलस्टोन पर नजर डालते हैं, तब हमें याद आता है कि कैसे इस फिल्म को अपनी रिलीज के साथ जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था, और फिल्म की जबरदस्त कहानी और परफॉर्मेंस ने भी सभी पर बड़ा असर डाला था। अपनी शानदार कास्ट और इंडियन वेडिंग के ट्रेडीशन का जश्न मनाने से लेकर यादगार डायलॉग, टाइमलेस म्यूजिक और रिकॉर्ड ब्रेकिंग बॉक्स ऑफिस सक्सेस तक सूरज बड़जात्या किया फिल्म मॉडर्न जमाने की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर में से एक मानी जाती है जो इंडियन सिनेमा में सफलता को परिभाषित करती है।

सलमान खान, माधुरी दीक्षित, मोहनीश बहल और रेणुका शहाणे स्टारर “हम आपके हैं कौन” में इंडियन वेडिंग की परंपराओं का जश्न मनाया गया है। बता दें कि फिल्म की कहानी एक शादी शुदा जोड़े और उनके परिवारों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो परिवार के खातिर अपने प्यार का त्याग करने का फैसला करते हैं। बेशक यह फिल्म एक टाइमलेस कल्ट एंटरटेनर है जो हिंदी सिनेमा के लिए एक बेंचमार्क सेट करती है। कहना होगा कि इसने दो नेशनल अवार्ड जीते हैं, जिसमें एक बेस्ट पॉप्युलर फिल्म प्रोविजनिंग हॉल सम एंटरटेनमेंट है जबकि दूसरा अवॉर्ड बेस्ट कोरियोग्राफी के लिए है। यह दिखाता है की फिल्म ने रिलीज होने पर पूरे देश में कितना बड़ा सेंसेशन क्रिएट किया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rajshri (@rajshrifilms)

“हम आपके हैं कौन..!” में सलमान खान का प्रेम का किरदार चार्मिंग और वर्सेटाइल था। उनकी नेचुरल एक्टिंग, माधुरी दीक्षित की साथ की केमिस्ट्री, हल्के-फुल्के और इमोशनल करने वाले पलों को एक्टर ने खूबसूरती से बैलेंस किया गया है, जिससे एक्टर की एक्टिंग रेंज दिखाई देती है और साथ ही यह फिल्म की हमेशा बने रहने वाली अपील को और बढ़ाती है।

“हम आपके हैं कौन” हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में एक बड़ा माइलस्टोन है। ये इंडियन सिनेमा और पॉप कल्चर में एक सबसे प्रभावशाली फिल्म मानी जाती है।फिल्म ने देश भर के शादियों पर एक बड़ा प्रभाव डाला, जहां लोग अपनी शादियों में फिल्म के मजेदार तत्वों को शामिल करने लगे। इसके अलावा, फिल्म का 14-गानो का साउंडट्रैक है, जो इस समय के लिए एक अनोखी बात थी। फिल्म के लगभग सभी गाने चार्टबस्टर हैं, कुछ सबसे पॉपुलर में “माये नी माये,” “दीदी तेरा देवर दीवाना,” “जूते दो, पैसे लो,” “पहला पहला प्यार,” और “वाह वाह रामजी” शामिल हैं।

बता दे कि यह फिल्म अपने रिलीज के वक्त सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्म बन गई थी। इसने इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में नए डिस्ट्रीब्यूशन के मेथड और कम मारपीट और ज्यादा फैमिली ओरिएंटेड कहानियों पर ध्यान देने का रुख लाया। यह पहली इंडियन फिल्म थी जो इंडिया में 100 करोड़ से ज्यादा कमाई करने में कामयाब हुई थी। जब महंगाई को एडजस्ट करते हैं, तो ये 1990 के दशक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों में से एक है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें