Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले विक्की ने किये बड़े खुलासे: कहा मेरा लॉरेन्स बिश्नोई से कोई लेना देना नहीं

August 6, 2024

सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले विक्की ने किये बड़े खुलासे: कहा मेरा लॉरेन्स बिश्नोई से कोई लेना देना नहीं

Salman Khan Firing Case: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 14 अप्रैल को फायरिंग की घटना में बड़ा खुलासा हुआ हैं। इस मामले को 3 महीने से ज्यादा समय हो चुका है। अब तक केस में 6 लोगों की गिरफ्तारी हुई है, जिनसे पुलिस की लगातार पूछताछ कर रही है।

इस मामले की सुनवाई मुंबई के स्पेशल मकोका कोर्ट में हुई थी, जहां चार्जशीट में आरोपी विक्की ने चौंकाने वाले कई खुलासे किये हैं। आरोपी ने कहा है कि इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई का कोई हाथ नहीं है।

आरोपी ने लॉरेंस बिश्नोई को लेकर कही बड़ी बात
आरोपी ने बयान में कहा कि वह बिश्नोई से इन्फ्लुएंस हो गया था, जिस कारण उसने ये कदम उठाया। शूटर्स का इरादा सलमान खान को नुकसान पहुंचाने का नहीं था, वो बस उन्हें दहशत में लाना चाहते थे। विक्की गुप्ता ने कहा है कि वह लॉरेंस बिश्नोई के ‘सिद्धांतों’ से प्रेरित था। विक्की के अनुसार, साबरमती जेल में बंद लॉरेंस का नाम गलत तरीके से इस मामले से जोड़ा जा रहा है। लॉरेंस ने शूटिंग के आदेश नहीं दिए थे।

आरोपी विक्की ने बताया वह कर्ज में डूबा था
विक्की गुप्ता ने बताया है कि वह कर्ज में डूबा और इस वजह से उसने इस घटना को अंजाम दिया। आरोपी के मुताबिक- वह बिहार के सुंदूर गांव से ताल्लुक रखता है। वो तमिलनाडु में नौकरी करता था, लेकिन कोरोना महामारी के चलते उसकी नौकरी चली गई थी, तब से वो कर्ज में डूबने लगा।

उसकी मुलाकात सागर पाल से हुई थी जो सलमान खान फायरिंग मामले में दूसरा आरोपी है। सागर ने उसे आश्वासन दिया कि वो मुंबई आ जाए। यहां उन्हें धार्मिक मिशन का हवाला देते हुए बुलाया गया था। आर्थिक तंगी दूर करने के लिए विक्की गुप्ता मुंबई आया था। सलमान खान के घर पर फायरिंग करने से एक दिन पहले तक उसे नहीं बताया गया था कि उसे मुंबई में करना क्या है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें