Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

Weather Update: पंजाब और दिल्ली सहित इन राज्यों में बारिश की संभावना, IMD ने किया येलो अलर्ट जारी, जाने मौसम का हाल

August 7, 2024

Weather Update: पंजाब और दिल्ली सहित इन राज्यों में बारिश की संभावना, IMD ने किया येलो अलर्ट जारी, जाने मौसम का हाल

Weather Update: देश के अलग-अलग हिस्सों में इस वक्त बारिश का कहर जारी है। कही भारी बारिश ने मौसम को सुहाना किया है तो कही आपदा का कारण बना है। वही हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र सहित देश के अधिकतर हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश देखने को मिल रही है।

दिल्ली में जारी हुआ येलो अलर्ट

देश की राजधानी दिल्ली में मौसम विभाग ने आज दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार आज से लेकर अगले दो दिनों तक राजधानी में येलो अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार अगले दिनों तक दिल्ली में बारिश होने की संभावना है। बारिश होने से दिल्ली के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है।

पंजाब में मौसम हुआ सुहाना, IMD ने इन पांच जिलों में दी भारी बारिश की चेतावनी

पंजाब के मौसम में इन दिनों गर्मी से बहुत सुधार देखने को मिला है। सुबह की बारिश ने मौसम सुहाना बना दिया है जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिली है। वही मौसम विभाग के अनुसार आज यानि बुधवार कई इलाकों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। IMD ने आज राज्य के पांच जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जताई है। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर शामिल हैं। जहां आज भारी बारिश हो सकती है।

हरियाणा के मौसम ने एक बार फिर से ली करवट

हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है।आपको बता दें कि तीन दिन बाद हरियाणा में मानसून ने देर रात वापसी की। जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने प्रदेश के 11 शहरों के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। आपको बता दें कि रादौर, थानेसर, शाहाबाद, अंबाला, बराडा, जगाधर, छछरौली, नारायणगढ़, पंचकूला और कालका में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। हालांकि सूबे के ज़्यादातर जिलों में बादल छाए हुए हैं। मानसून की वापसी से जहां लोगों को राहत मिली है वहीं मौसम विभाग ने इन शहरों में बिजली गिरने का भी खतरा जताया है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने के लिए भी सलाह दी जा रही है। प्रदेश में हुई बारिश से लोगों को काफी राहत महसूस हुई है साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। लोगों को बारिश से उमस भरी गर्मी से भी निजात मिली है। हालांकि प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं इस दौरान 30 से 40KM प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग के अनुसार मानसून की अक्षय रेखा उत्तर दिशा की ओर सामान्य स्थिति में रहने के कारण अगस्त के बीच कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश की संभावना भी जताई जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें