Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

जल्द ही कर लें गाड़ी की टंकी फुल…क्याेंकि इस शहर में बंद रहेंगे सभी पेट्रोल पंप

August 8, 2024

जल्द ही कर लें गाड़ी की टंकी फुल…क्याेंकि इस शहर में बंद रहेंगे सभी पेट्रोल पंप

लुधियाना : लुधियाना में पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन (पीपीडीए) ने फैसला किया है कि हर रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा। यह फैसला 18 अगस्त से लागू होगा। पीपीडीए ने अपने खर्चों को कम करने के लिए हर रविवार को पेट्रोल पंप बंद रखने का फैसला किया है। केंद्र सरकार पिछले 7 सालों से उनके कमीशन में बढ़ोतरी नहीं कर रही है, जिससे एसोसिएशन को परेशानी हो रही है। फिलहाल 2 फीसदी कमीशन दिया जा रहा है, जबकि मांग 5 फीसदी कमीशन की है।

इस बारे में जानकारी देते हुए अध्यक्ष रणजीत सिंह गांधी ने बताया कि सभी कारोबार में लोगों का कमीशन बढ़ता है, लेकिन पेट्रोल पंप मालिकों का कमीशन पिछले 7 सालों से नहीं बढ़ाया गया है। आज 80 रुपये की चीज 120 रुपये तक पहुंच गई है, लेकिन सरकार तेल विक्रेताओं का कमीशन बढ़ाने पर चुप है।

उन्होंने कहा कि 5 महीने पहले भी पेट्रोल पंप मालिकों ने तेल नहीं खरीदकर हड़ताल की थी। उस समय केंद्र सरकार ने आश्वासन दिया था कि चुनाव के बाद उनका कमीशन बढ़ा दिया जाएगा, लेकिन अब सरकार फिर से उनकी अनदेखी कर रही है।

गांधी ने कहा कि साप्ताहिक अवकाश के दिन आपातकालीन सेवा चालू रहेगी। एंबुलेंस और सरकारी वाहनों को पेट्रोल या डीजल दिया जाएगा। फिलहाल आज जिला स्तर पर बैठक हुई है। जल्द ही पंजाब स्तर और राज्य स्तर पर बैठकें की जाएंगी ताकि पेट्रोल पंप मालिकों का कमीशन बढ़ाया जा सके।

ये भी पढ़ें: क्या है राज्यसभा का सियासी गणित, किस पार्टी के पास कितनी सीटें? जानें सबसे अधिक नंबर किसके पास

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें