Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Aamir Khan प्रोडक्शन की ‘लाहौर 1947’ में दिखेगा पार्टीशन के समय का सबसे ग्रैंड रेल सीक्वेंस

August 8, 2024

Aamir Khan प्रोडक्शन की ‘लाहौर 1947’ में दिखेगा पार्टीशन के समय का सबसे ग्रैंड रेल सीक्वेंस

मुबंई : आने वाली फिल्म “लाहौर, 1947” एक बहुत ही इंतज़ार वाली मेगा प्रोजेक्ट है। आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ये फिल्म सनी देओल, राजकुमार संतोषी और आमिर खान को पहली बार एक साथ ला रही है। दर्शकों को फिल्म से जुड़ी अपडेट का बेसबरी से इंतजार था, ऐसे में अब एक रोमांचक खबर आई है कि फिल्म की एंडिंग एक ट्रेन सीक्वेंस के साथ होने वाली है।

इस समय लाहौर 1947 के लिए एक अहम सीन को शूट किया जा रहा है। बता दें कि इस सीन में भारत और पाकिस्तान के बीच रेल यात्रा को दिखाया गया है। हाल ही में जारी रिपोर्ट के अनुसार, “लाहौर 1947 की शूटिंग पार्टीशन के समय के एक बड़े रेल सीक्वेंस के साथ खत्म होगा, जिसमें ऐसे सीन्स दिखाए जाएंगे, जिन्हें पहले कभी नहीं देखा गया है।

फिल्म का क्लाइमैक्स एक विजुअल ट्रीट होने वाला है, जिसे पार्टीशन के समय की उथलपुथल और भावनाओं को दर्शाने के लिए तैयार किया गया है। इस सीक्वेंस की शूटिंग कई हफ्तों तक बड़े कास्ट और क्रू के साथ होने वाली है, ताकि दर्शकों को नया अनुभव का एहसास कराया जा सके।”

लाहौर 1947 के बारे में बात करें तो आमिर खान प्रोडक्शंस के तहत आमिर खान प्रोड्यूसर की भूमिका निभाएंगे, जबकि राजकुमार संतोषी इस प्रोजेक्ट को डायरेक्ट करेंगे। वहीं, सनी देओल और प्रीति जिंटा को लीड रोल्स में देखा जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें