Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

“Thangalaan” की शूटिंग के दौरान के अनोखे अनुभव को Parvathy Thiruvothu ने किया साझा

August 8, 2024

“Thangalaan” की शूटिंग के दौरान के अनोखे अनुभव को Parvathy Thiruvothu ने किया साझा

मुबंई : तंगलान’ के कास्ट और क्रू के साथ हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में, एक्ट्रेस पार्वती थिरुवोथु ने बताया कि गंगम्मा की भूमिका निभाना उनके लिए एक गहरा और अलग तरह का अनुभव था। इंटरव्यू के दूसरे पार्ट में, थिरुवोथु ने बताया कि कैसे उन्हें अपने किरदार से गहरा जुड़ाव महसूस हुआ, भले ही वह खुद माँ नहीं हैं। इस भूमिका ने उन्हें मातृत्व के अर्थ के बारे में उनका नज़रिया बदल दिया है।

पार्वती थिरुवोथु ने कहा, कि “मुझे नहीं लगता कि मेरे द्वारा तंगलान में गंगम्मा की भूमिका निभाने से गंगम्मा गंगम्मा बनीं है। मैं उनकी मां बन गई।” यह पल उनके लिए एक अहम मोड़ था, क्योंकि उन्होंने अपने किरदार के मां वाले पक्ष को पूरी तरह अपनाया है। उन्होंने इस बारे में आगे बात करते हुए कहा, कि “एक दिन, मैं अपने किरदारों के सबसे छोटे बच्चे के साथ थी। उसकी असली माँ उसके लिए दूध की बोतल लेकर आई, लेकिन वह उसे देखकर रोने लगा, इसलिए मैंने उसे दूध पिलाया।” इस तरह से बच्चे की देखभाल के इस पल ने उन्हें गंगम्मा की भूमिका को बेहतर ढंग से समझने में मदद की।

पार्वती ने आगे कहा, कि “बाद में  जब रंजीत (निर्देशक) और मैं बात कर रहे थे, तो उन्होंने कहा, ‘यह गंगम्मा है, उनकी मां।’ उसके बाद, मैंने उन्हें कभी कोई सवाल पूछकर परेशान नहीं किया क्योंकि मैं समझती थी कि मैं क्या निभा रही हूं – वह एक मां है। इस अनुभव पर विचार करते हुए उन्होंने निष्कर्ष निकलते हुए कहा, ” मुझे नहीं पता कि इसका क्या मतलब है, क्योंकि मैं मां नहीं हूं और मुझे नहीं पता कि यह कैसा होता है, इसलिए यह काफी बड़ा अनुभव था।”

हालांकि वह खुद मां नहीं हैं, फिर भी एक्ट्रेस ने गंगम्मा की भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह से अपनी कमिटमेंट दिखाई, जिससे सेट पर उनका अनुभव पूरी तरह से बदल गया। तंगलान साउथ की एक और बड़ी फिल्म होने जा रही है। यह कोलार गोल्ड फील्ड्स (KGF) की सच्ची कहानी पर आधारित है, जिसकी अंग्रेजों ने खोज की और अपने फायदे के लिए इसका इस्तेमाल किया।

यह फिल्म दर्शकों के लिए अनोखी कॉन्सेप्ट लाने की साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की परंपरा को आगे ले जाएगी। यह एक और अनोखे कांसेप्ट वाली साउथ इंडियन फिल्म है। चियान विक्रम और मालविका मोहनन अभिनीत ‘तंगलान’ 15 अगस्त, 2024 को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में दुनिया भर में रिलीज होने वाली है। फिल्म का म्यूजिक जीवी प्रकाश कुमार ने कंपोज किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें