Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

ढाका में पुलिसकर्मियों की गैर मौजूदगी में अराजकता और डकैती का माहौल

August 9, 2024

ढाका में पुलिसकर्मियों की गैर मौजूदगी में अराजकता और डकैती का माहौल

ढाका: बंगलादेश की राजधानी ढाका में पुलिस कर्मियों के ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के कारण शहर के विभिन्न हिस्सों से अराजकता और डकैती की घटनाएं सामने आ रही हैं वहीं निवासियों को रात भर निगरानी करनी पड़ रही है। डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार रात को ढाका के विभिन्न हिस्सों में पुलिस की अनुपस्थिति में डकैती की घटनाओं के कारण यहां के निवासी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी रात सड़कों पर रहे। उत्तरा, धानमंडी, मोहम्मदपुर, मीरपुर और ढाका के पुराने हिस्से के लोग पूरी रात जागते रहे और सुबह ही अपने घरों में लौटे। मीरपुर, पल्लबी, उत्तरा और मोहम्मदपुर के कुछ इलाकों में सेना के जवान भी सड़कों पर गश्त करते देखे गए, जबकि कई लोगों ने डकैती के दौरान पड़ोसियों से मदद मांगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें