Last Updated: November 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया ISIS का आतंकी, 3 लाख रुपए का इनाम था घोषित

August 9, 2024

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया ISIS का आतंकी, 3 लाख रुपए का इनाम था घोषित

BREAKING : दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी मिली है। दिल्ली पुलिस ने ISIS मॉड्यूल के आतंकी को गिरफ्तार कर लिया है। आतंकी की पहचान रिजवान अली के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रिजवान दिल्ली के दरियागंज का रहने वाला है। रिजवान के ऊपर NIA ने 3 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। रिजवान और उसके साथियों ने दिल्ली के कई VIP इलाके की रेकी की हुई थी।

एनआईए ने बताया कि रिजवान पुणे आईएसआईएस मॉड्यूल का मोस्ट वांटेड आतंकी है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उसे गिरफ्तार किया है। उसके पास से हथियार और गोला-बारूद भी मिले हैं। रिजवान को जांच एजेंसी एनआईए ने वांटेड घोषित किया था। वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

 

पुणे पुलिस की हिरासत से भागने के बाद से वह पकड़ से बचता रहा था। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को उसे गिरफ्तार किया। बताया जाता है कि अली ने पुणे ISIS मॉड्यूल के अन्य सदस्यों के साथ दिल्ली और मुंबई में कई हाई-प्रोफाइल ठिकानों की सरण ली थी।

पुलिस ने पूरे शहर में पोस्टर लगाए हैं और लोगों से आतंकवादियों को पकड़ने में मदद करने के लिए प्रोत्साहित भी किया है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि आतंकवादियों के बारे में कोई भी जानकारी देने वालों को “उचित” इनाम दिया जाएगा। हालांकि, मुखबिरों के नाम गुप्त रखे जाएंगे। पुलिस ने कहा कि लोगों में जागरूकता बढ़ाने और आतंकवादियों को पकड़ने में पुलिस की मदद करने के लिए सुरक्षा उपाय किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, पोस्टरों में पंद्रह आतंकवादियों का उल्लेख है, जिनमें से छह अलकायदा से जुड़े हैं

स्वतंत्रता दिवस से पहले देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, पंजाब पुलिस ने भी इस सप्ताह की शुरुआत में राज्य भर के सभी बस स्टैंडों पर तलाशी लेकर सुरक्षा उपाय बढ़ा दिए हैं। सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया गया, जिसके तहत पुलिस टीमों ने खोजी कुत्तों की सहायता से बस स्टैंडों पर आने-जाने वाले लोगों की तलाशी ली।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें