Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Egypt, Qatar, America की Israel और Hamas से अपील, 15 अगस्त को युद्ध विराम पर वार्ता फिर करें शुरू

August 9, 2024

Egypt, Qatar, America की Israel और Hamas से अपील, 15 अगस्त को युद्ध विराम पर वार्ता फिर करें शुरू

काहिरा: मिस्र, कतर और अमेरिका के नेताओं ने इजरायल और हमास से युद्ध विराम समझौते को अंतिम रूप देने की अपील की। कहा है कि बिना समय गंवाए दोनों देश 15 अगस्त को वार्ता करें। एजेंसी ने गुरुवार को मिस्र के राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी संयुक्त बयान के हवाले से बताया, “तीनों देशों ने इजरायल और हमास को शेष सभी मतभेदों को दूर करने के लिए 15 अगस्त को दोहा या काहिरा में तत्काल चर्चा फिर से शुरू करने के लिए आमंत्रित किया ताकि बिना किसी देरी के समझौते को जल्द से जल्द लागू किया जा सके।”

बयान के अनुसार, युद्ध विराम (सीजफायर) के लिए समझौता लगभग तैयार हो गया है, बस इसके अमल में लाने के तरीकों पर बात करनी बाकी है। बयान में तीनों मध्यस्थों ने कहा, “अब और समय बर्बाद करने का कोई सवाल ही नहीं है, न ही किसी भी पक्ष के पास देरी के लिए कोई बहाना है। अब समय आ गया है कि बंधकों को रिहा किया जाए, युद्धविराम किया जाए और समझौते को लागू किया जाए।” काहिरा, दोहा और वाशिंगटन ने इजरायल और हमास के बीच एक समझौता कराया था, जो नवंबर 2023 के अंत में समाप्त हो गया था।

इसमें दोनों पक्षों ने एक सप्ताह के लिए लड़ाई बंद करने का फैसला किया था। इस समझौते में फिलिस्तीनी कैदियों और इजरायली बंधकों के बीच अदला-बदली और गाजा में मानवीय सहायता पहुंचाना शामिल था। युद्धविराम समझौते पर पहुंचने के बाद भी परिणाम सकारात्मक नहीं रहे थे। गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों ने गुरुवार को जानकारी दी कि पिछले 10 महीनों में गाजा पट्टी में चल रहे संघर्ष में अब तक 39,699 फिलिस्तीनी मारे गए हैं और 91,722 अन्य घायल हुए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें