Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

Team Sher-e-Ludhiana प्रो पंजा लीग में प्रवेश करने के लिए तैयार, The Great Khali बने ब्रांड एंबेसडर

August 9, 2024

Team Sher-e-Ludhiana प्रो पंजा लीग में प्रवेश करने के लिए तैयार, The Great Khali बने ब्रांड एंबेसडर

लुधियाना : शेर-ए-लुधियाना आर्म रेसलिंग टीम ने 9 अगस्त 2024 को रेडिसन ब्लू लुधियाना में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रो पांजा लीग में अपने प्रवेश की घोषणा की हैं। पहले इस टीम को लुधियाना लायंस के नाम से जाना जाता था, लेकिन अब एक नए नाम के साथ टीम ने द ग्रेट खली को ब्रांड एंबेसडर के रूप में पेश किया है। लुधियाना की ताकत और शान के प्रतीक खली टीम का नया चेहरा बन गए हैं।

यह कार्यक्रम भी कॉर्प एक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित किया गया था। द ग्रेट खली के टीम के साथ जुड़ने से टीम की पहचान मजबूत होगी और खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। इस मौके पर कॉर्प के संस्थापक आयुष लालवानी ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का क्षण है। ग्रेट खली के साथ हमारी टीम मजबूत होगी और हम आर्म रेसलिंग में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए तैयार हैं।

इस मौके पर द ग्रेट खली ने कहा कि मैं शेर-ए-लुधियाना के साथ जुड़कर बेहद खुश हूं। आर्म रेसलिंग के लिए ताकत, रणनीति और जुनून की आवश्यकता होती है और मैंने इस टीम में यह सब देखा है। हम मिलकर नए खिलाड़ियों को प्रेरित करेंगे और खेल को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।’

इस मौके पर प्रो पांजा लीग के सह-संस्थापक परवीन डबास ने कहा कि यह बेहद खुशी की बात है कि प्रो पांजा लीग का पहला सीजन बेहद सफल रहा और 32 मिलियन लोगों ने इसे देखा। इसमें शेर-ए-लुधियाना की टीम ने बड़ी भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि वह खेल को समझने और ‘द ग्रेट खली’ को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त करने के लिए टीम मालिकों को बधाई देना चाहते हैं, जो ‘भारत के खेल’ की भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि खली एक राष्ट्रीय नायक हैं, जिनसे देश के करोड़ों लोग प्यार करते हैं। उन्होंने कहा कि मैं अगले सीजन का इंतजार कर रहा हूं और मुझे यकीन है कि शेर-ए-लुधियाना एक ऐसी टीम होगी जिस पर हर कोई नजर रखेगा। शेर-ए-लुधियाना टीम में कश्मीरा कश्यप, कृतिका दास, तौहीद शेख और शिवांशु कौशिक जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल हैं। ये खिलाड़ी अपने दम पर टीम को प्रो पांजा लीग में मजबूत दावेदार बना रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें