Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

तिहाड़ से बाहर आते ही सिसोदिया का बड़ा एलान, बोले- ‘केजरीवाल भी जल्द बाहर आएंगे’

August 10, 2024

तिहाड़ से बाहर आते ही सिसोदिया का बड़ा एलान, बोले- ‘केजरीवाल भी जल्द बाहर आएंगे’

दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया शुक्रवार शाम तिहाड़ जेल से बाहर आए। वह पिछले 17 महीने से जेल में बंद थे। उनके स्वागत में तिहाड़ के बाहर आम आदमी पार्टी के नेताओं समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा और उनकी पहली झलक मिलते ही आतिशबाजी कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर सिसोदिया ने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि उनका रोम-रोम बीआर डॉ. आंबेडकर के संविधान का कर्जदार है। संविधान और सच्चाई की ताकत से उन्हें जमानत मिली है। अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी बाहर आएंगे। सिसोदिया के स्वागत में जेल के बाहर भारी जन सैलाब उमड़ पड़ा। जेल से लेने के लिए सांसद संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक समेत आम आदमी पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता तिहाड़ जेल पहुंचे।

उनके साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक भी मौजूद थे। शाम छह बजे मनीष सिसोदिया को बाहर निकलने का समय था और उससे काफी पहले से ही जेल के बाहर पार्टी के नेता और समर्थन जुटने लगे थे। इस दौरान समर्थकों ने मनीष सिसोदिया जिंदाबाद, अरविंद केजरीवाल जिंदाबाद, जेल के ताले टूटेंगे, केजरीवाल भी जेल से छूटेंगे समेत तमाम नारे भी लगाए। जेल से बाहर आने के बाद समर्थकों के साथ-साथ रिमझिम बारिश ने भी मनीष सिसोदिया का स्वागत किया। बारिश के बीच समर्थन जेल के बाहर डटे रहे और बारिश में भीगते हुए मनीष सिसोदिया ने कार की छत पर खड़े होकर संबोधित कर समर्थकों और पार्टी नेताओं का उत्साह बढ़ाया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें