Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Prime Video ने Urfi Javed के साथ अपनी अनस्क्रिप्टेड ओरिजिनल सीरीज ‘Follow Kar Lo Yaar’ के लॉन्च की घोषणा की, इस दिन होगा प्रीमियर

August 10, 2024

Prime Video ने Urfi Javed के साथ अपनी अनस्क्रिप्टेड ओरिजिनल सीरीज ‘Follow Kar Lo Yaar’ के लॉन्च की घोषणा की, इस दिन होगा प्रीमियर

मुंबई : भारत में मनोरंजन के सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन, प्राइम वीडियो ने आज अपनी अनस्क्रिप्टेड ओरिजिनल सीरीज, फॉलो कर लो यार के प्रीमियर की तारीख का ऐलान कर दिया। सोल प्रोडक्शंस के फाजिला अल्लाना और कामना मेनेजेस द्वारा प्रोड्यूस की गई और संदीप कुकरेजा द्वारा डायरेक्ट की गई नौ-एपिसोड की यह सीरीज भारत की सबसे बड़ी वायरल सनसनी उर्फ़ी जावेद के जीवंत और मनोरम जीवन का एक अनफ़िल्टर्ड और गहन दृष्टिकोण है। फॉलो कर लो यार का प्रीमियर भारत में प्राइम वीडियो पर और दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और प्रदेशों में 23 अगस्त को हिंदी में अंग्रेजी सबटाइटल के साथ किया जायेगा। फॉलो कर लो यार प्राइम मेंबरशिप में शामिल की जाने वाली बिल्कुल नई सीरीज है। भारत के प्राइम मेंबर्स को बचत, सुविधा और मनोरंजन का आनंद मिलता है, और यह सब सिर्फ़ ₹1499/साल की एक ही मेंबरशिप में है।

लीक से हटके और अपनी तरह की एक अलग रियलिटी-फॉलो सीरीज़, ऊर्फ़ी जावेद के राज को सबके सामने लाती है, जो कि एक ऐसी हस्ती है जिससे कुछ लोग नफरत करते हैं, बहुत से लोग प्यार करते हैं और इन सबके बावजूद उसे कोई भी नजरअंदाज नहीं कर सकता। फॉलो कर लो यार दर्शकों को उर्फी की राज़ों से भरी दुनिया में ले जाएंगी, जिसका लाइमलाइट हमेशा पीछा करती है, साथ ही यह सीरीज पर्दे के पीछे के पूरे ड्रामे की एक अनफ़िल्टर्ड झलक भी दिखाती है। चमक-दमक और ग्लैमर से परे, इंस्टाग्राम के फिल्टर से आगे, अजीबोगरीब सोशल पोस्ट्स और स्टोरीज़ से भी आगे, यह अनस्क्रिप्टेड सीरीज सोशल मीडिया के बाहर ऊर्फ़ी की ज़िंदगी, उनके मुश्किल सफर, बेहिसाब रुकावटों को पार करने, मशहूर होने, मशहूरियत और किस्मत की उनकी लगातार तलाश और उनकी डिसफंक्शनल पारिवारिक जिंदगी के मुश्किलों से भरे उतार-चढ़ाव के बारे में सच्ची, असल हकीकत को उजागर करती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

“डटकर सामना करने और इच्छाओं की कहानियाँ हमेशा दर्शकों को पसंद आयेंगी, और लखनऊ की एक साधारण लड़की से लेकर देश के सबसे ज़्यादा पहचाने जाने वाले चेहरों में से एक बनने तक का ऊर्फ़ी का सफ़र किसी प्रेरणा से कम नहीं है। उनकी कहानी फैशन और मनोरंजन की दुनिया में अपना एक अलग रास्ता बनाने के उनका अटूट पक्का इरादा और जुनून बयाँ करते हैं, क्योंकि वे अपनी छोटी सी शुरुआत से सोशल मीडिया सनसनी और एक गंभीर आंत्रप्रेन्योर बनने तक पहुँची हैं,” प्राइम वीडियो, इंडिया के ओरिजिनल्स के प्रमुख निखिल मधोक ने कहा। “सोल और निर्देशक संदीप कुकरेजा के साथ, हम फॉलो कर लो यार को पेश करते हुए बेहद खुश हैं, जो कि एक दिलक़श और मनोरंजक रियलिटी-फॉलो सीरीज़ है जो पूरी दुनिया के दर्शकों को जरूर पसंद आयेगी।”

सोल प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड की फाज़िला अल्लाना और कामना मेनेज़ेस ने कहा, “हम फॉलो कर लो यार के लिए प्राइम वीडियो के साथ मिलकर काम करने को लेकर बेहद ख़ुश हैं, जिसमें ऊर्फ़ी जावेद का दिलचस्प और सनसनीखेज सफर पेश किया जायेगा। मुंबई के बाहर के शहर से आनेवाली लड़की से लेकर 2022 में एशिया की सबसे ज़्यादा सर्च की जाने वाली सेलिब्रिटी बनने तक, उनकी ज़िंदगी और बैकस्टोरी को लेकर सालों से लोगों की जिज्ञासा बनी रही है, क्योंकि वे लगातार सुर्खियाँ बटोरती रहती हैं और लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती रहती हैं। हमें पूरा भरोसा है कि भारत और दुनिया भर के 240 देशों और प्रदेशों में प्राइम वीडियो के दर्शक उर्फ़ी की ज़बरदस्त कहानी की तह-ए-दिल से सराहना करेंगे और उसके साथ खुद को जुड़ा हुआ पाएंगे, जो कि न सिर्फ़ मनोरंजन करती है बल्कि प्रेरित भी करती है और जमकर डटे रहने का भी प्रतीक हैं।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें